Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बदल रही तस्वीर : शुभम राठौर का परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भरता का उदाहरण
    • चेयरमेन सुबोध कुमार सिंह ने आंधी-बारिश में बिजली बहाल करने वाले कर्मियों को किया पुरस्कृत
    • कावेरी जल विवाद पर कर्नाटक को SC की दो टूक, निर्देश का पालन करें, तमिलनाडु का पानी छोड़ें
    • भारत की 60% कॉरपोरेट कमाई पर सिर्फ इन 5 घरानों का कब्जा! ‘अडानी-अंबानी’ के साथ इस लिस्ट में…
    • दिलचस्प:एयरोप्लेन में क्लास! राजस्थान के इस सरकारी स्कूल ने चलाई ‘एजुकेशन एयरलाइन’…
    • दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ‘गजरथ यात्रा’ पुस्तक का किया विमोचन
    • गोपालगंज :मस्‍ज‍िद में घुसकर इमाम की चाकू से गोदकर हत्‍या, ग्रामीणों ने नहीं उठने द‍िया शव…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»एकनाथ शिंदे ने सिद्धिविनायक मंदिर दान के ऑडिट के दिए आदेश, राज ठाकरे ने लगाया था चंदा चोरी का आरोप
    मुख्य समाचार

    एकनाथ शिंदे ने सिद्धिविनायक मंदिर दान के ऑडिट के दिए आदेश, राज ठाकरे ने लगाया था चंदा चोरी का आरोप

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने सिद्धिविनायक मंदिर में दान की रकम चोरी होने का आरोप लगाया था, जिसको लेकतर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने पिछले पांच वर्षों में मंदिर में मिले नकद दान, गहनों और अन्य कीमती सामानों का विशेष ऑडिट करने का आदेश दिया है।

    मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में हुए दान घोटाले को लेकर महाराष्ट्र में सियासत गरमा गई है. हाल ही में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने मंदिर में 18 करोड़ रुपए की दान चोरी का दावा किया था. जिसके बाद तमाम तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. इस बीच मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला किया है.

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सिद्धिविनायक मंदिर के पिछले 5 सालों के दौरान दान पेटी में आए रुपए-पैसे और चढ़ावे में मिले सोने-चांदी के जेवरात का ऑडिट कराने का आदेश दिया है. जिसके बाद मंदिर प्रशासन में हड़कंप मच गया है. माना जा रहा है कि सरकार के इस एक्शन से घोटाले में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है.

    राज ठाकरे ने लगाया था आरोप

    दरअसल महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने कुछ दिन पहले ही सिद्धिविनायक मंदिर में घोटाले का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि मंदिर के दान पात्र से हर साल लगभग 18 करोड़ रुपये की हेराफेरी और चोरी की जा रही है. ठाकरे ने इस मामले को लेकर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को एक पत्र लिखे जाने का भी दावा किया था.

    निष्पक्ष जांच होनी चाहिए’

    MNS प्रमुख ने कहा कि पत्र में दावा किया गया है कि मंदिर के कर्मचारी चोरी में शामिल थे. उन्होंने कहा इन कर्मचारियों के पकड़े जाने के बाद दान की औसत राशि में काफी वृद्धि हुई है. उनके पत्र के अनुसार, प्रति वर्ष लगभग 18 करोड़ रुपए की लूट हो रही थी. इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.

    मंदिर ट्रस्ट ने आरोपों को किया खारिज

    वहीं सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट ने राज ठाकरे इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. ट्रस्ट के अध्यक्ष सदा सरवणकर और ट्रस्टी राहुल लोंढे के मुताबिक मई में ट्रस्ट ने खुद ही कानून एवं न्याय विभाग को पत्र लिखकर पिछले 5 सालों के दान का विस्तृत ऑडिट कराने की मांग की थी.

    ट्रस्ट का कहना है कि गड़बड़ी की जानकारी मिलते ही उन्होंने सबसे पहले भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के प्रमुख विश्वास नांगरे पाटिल से शिकायत की थी, जिसके बाद मंदिर में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! CBI चार्जशीट में भी आत्महत्या का खुलासा

    August 17, 2026

    बंगाल: बीरभूम में तारापीठ मंदिर के पास होटल में भीषण आग, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

    August 17, 2026

    परिजनों के आरोप के बाद कब्र से निकाला गया निलोफर का शव…

    August 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.