Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नासा की रिपोर्ट में खुलासा, भारत में ग्लोबल वार्मिंग का असर कम, गर्मी बढ़ने की रफ्तार दुनिया में सबसे धीमी
    • रूसी महिला के बर्थडे सरप्राइज ने जीता लाखों लोगों का दिल…
    • बंगाल में 45 दिन में एक्शन: BSF-SSB को मिली 1,129 एकड़ जमीन; शाह ने बताया कैसे मजबूत होगी सीमा सुरक्षा?
    • भारत के प्रदर्शन का असर अब वियतनाम में भी जेन-जी, छात्रा की मौत पर इंसाफ के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे युवा
    • छत्तीसगढ़: चलती बसों में यात्रियों से धक्का-मुक्की कर सोने की चेन व जेवर चुराने वाले महिला गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश…
    • मौसम 22 अगस्त: 17 घंटे के भीतर 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट…
    • कैसे बनती हैं वंदे भारत ट्रेनें?क‍ितने लोग करते हैं काम?आईसीएफ में कितने कोच बनते हैं?आइए इसके बारे में विस्तार से समझते हैं…
    • झारखंड हाई कोर्ट का JSSC CGL और सीडीपीओ नियुक्ति रद करने के आदेश पर भी रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»ठाणे में सीमेंट मिक्सर और टैक्सी की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत
    मुख्य समाचार

    ठाणे में सीमेंट मिक्सर और टैक्सी की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार, 13 अप्रैल को भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 10 लोगों की दर्दनाक मौत की खबर है. ठाणे जिले के मुरबाड़ में कल्याण–मुरबाड़ मार्ग पर रायते पुल के पास सीमेंट मिक्सर और टैक्सी के बीच जोरदार टक्कर हुई. इस हादसे में 10 लोगों की जान चली गई है. 

    हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है.

    हादसे के चलते भारी ट्रैफिक जाम

    हादसा सोमवार, 13 अप्रैल की सुबह करीब 11.30 बजे हुआ. पुलिस को जो सूचना मिली थी, उसके अनुसार दूसरी दिशा से आ रहे एक सीमेंट मिक्सर ने टैक्सी वैन को आमने-सामने से टक्कर मार दी. हादसा इतना भयंकर था कि टैक्सी में सवार सभी लोगों की मौत हो गई. 

    मौके पर पहुंचते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया था. हादसे की वजह से मार्ग पर ट्रैफिक जाम हो गया, जिसे खुलवाने के लिए पुलिस जुटी हुई है. घायलों को तुरंत इलाज शुरू कराया गया जबकि शवों को निकाले जाने के बाद उनकी शिनाख्त में पुलिस की एक टीम जुट गई. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

    गुजरात के सुरेन्द्रनगर में भी भीषण हादसा

    इससे पहले गुजरात के सुरेन्द्रनगर से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई थी, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई थी. तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 7 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी. हादसे के बाद से ट्रक चालक फरार चल रहा है. 

    इस घटना के संबंध में पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, लखतर तालुका के भास्करपारा गांव के बाहरी इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचल दिया. 6 तीर्थयात्री और सड़क किनारे खड़े एक डंपर चालक की मौत हो गई. मृतकों में चार महिलाएं शामिल हैं. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    नासा की रिपोर्ट में खुलासा, भारत में ग्लोबल वार्मिंग का असर कम, गर्मी बढ़ने की रफ्तार दुनिया में सबसे धीमी

    August 21, 2026

    भारत के प्रदर्शन का असर अब वियतनाम में भी जेन-जी, छात्रा की मौत पर इंसाफ के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे युवा

    August 21, 2026

    झारखंड हाई कोर्ट का JSSC CGL और सीडीपीओ नियुक्ति रद करने के आदेश पर भी रोक

    August 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.