Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़: चलती बसों में यात्रियों से धक्का-मुक्की कर सोने की चेन व जेवर चुराने वाले महिला गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश…
    • मौसम 22 अगस्त: 17 घंटे के भीतर 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट…
    • कैसे बनती हैं वंदे भारत ट्रेनें?क‍ितने लोग करते हैं काम?आईसीएफ में कितने कोच बनते हैं?आइए इसके बारे में विस्तार से समझते हैं…
    • झारखंड हाई कोर्ट का JSSC CGL और सीडीपीओ नियुक्ति रद करने के आदेश पर भी रोक
    • ऑफलाइन मार्केट हो या ऑनलाइन,प्राइस टैग 99 और 199 जैसे क्यों रखती हैं कंपनियां, इसका ग्राहकों पर क्या होता है असर…
    • विशेष लेख-श्रमिकों के सशक्तिकरण का नया दौर: छत्तीसगढ़ में श्रम कल्याण को मिल रही नई गति
    • लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी DCP ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे, FIR को लेकर दिल्ली पुलिस से टकराव…
    • नागपुर की जेल से बेल पर छूटे कुख्यात अपराधी का साथी गैंगस्टर ने किया कत्ल, दोनों एक ही महिला से करते थे प्यार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़: चलती बसों में यात्रियों से धक्का-मुक्की कर सोने की चेन व जेवर चुराने वाले महिला गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश…
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़: चलती बसों में यात्रियों से धक्का-मुक्की कर सोने की चेन व जेवर चुराने वाले महिला गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर: चलती बस में यात्रियों से धक्का-मुक्की कर सोने की चेन झपटने वाले गिरोह का रतनपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह की सात महिलाओं समेत नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से आठ हजार रुपये जब्त किए गए हैं। पूछताछ में आरोपितों ने बस में एक महिला के गले से सोने की चेन झपटकर 20 हजार रुपये में गिरोह की एक अन्य महिला को बेचने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित पहले भी उठाईगिरी और झपटमारी के मामलों में जेल जा चुके हैं।

    पुलिस ने बताया कि बांकीमोंगरा निवासी भगवान राम प्रधान अपनी पत्नी गीता प्रधान के साथ दो अगस्त को बिलासपुर गए थे। काम पूरा होने के बाद दोनों बस से बांकीमोंगरा लौट रहे थे। गीता ने गले में सोने की चेन पहन रखी थी। नेहरू चौक बिलासपुर से बस में सवार होने के बाद महामाया चौक के पास कुछ महिलाएं भी बस में चढ़ीं।

    बस में भीड़ होने के कारण राम और उनकी पत्नी को सीट नहीं मिली और दोनों खड़े होकर सफर कर रहे थे। शनिचरी चौक रतनपुर के पास महिलाओं ने गीता के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं ने उसे घेर लिया। कुछ देर बाद महिलाएं बस से उतर गईं। रतनपुर में बस खाली होने पर गीता ने अपने गले को देखा तो सोने की चेन गायब थी। इसके बाद 11 अगस्त को रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शनिचरी चौक रतनपुर और महामाया चौक बिलासपुर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर महिलाओं की पहचान कोनकोना, ठिहईभाठा, थाना बांगो निवासी के रूप में हुई। इसके बाद बिलासपुर पुलिस टीम कारेबा पहुंचकर दबिश दी और सात महिलाओं व दो पुरुषों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

    पूछताछ में आरोपितों ने एक राय होकर बस में महिला से धक्का-मुक्की कर उसके गले से चेन झपटने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार झपटी गई चेन को गिरोह की एक अन्य महिला सुरतनी गिरी निवासी रामनगर, थाना कुसमी को 20 हजार रुपये में बेच दिया गया।

    इसमें 12 हजार रुपये खर्च किए जाने की जानकारी मिली है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से आठ हजार रुपये जब्त किए हैं। फरार आरोपित सुरतनी गिरी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने सभी नौ आरोपितों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य पहले भी उठाईगिरी और झपटमारी की घटनाओं में जेल जा चुके हैं। मामले में संगठित तरीके से अपराध करने को लेकर संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

    पकडे गए आरोपित

    पुलिस ने जिन आरोपित को गिरफ्तार किया है। उनमें अंजली गिरी (25), लोहारिन बाई (50), सुनीता गिरी (30), रामबाई (40), प्रीति गिरी (30), शिवानी गिरी (20), देवी गिरी (20), नरेश गिरी (35) और राम गिरी (20), सभी निवासी कोनकोना, ठिहईभाठा, थाना बांगो, कोरबा। शामिल हैं।

    पूछताछ में खुल सकते हैं चोरी के और मामले

    पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान बस, ऑटो और अन्य वाहनों में हुई चेन स्नेचिंग की कई अन्य घटनाओं के बारे में जानकारी सामने आ सकती है।पिछले दिनों शहर में इस तरह की चोरी की घटनाओं की शिकायतें सामने आई हैं। ऐसे में पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पुराने मामलों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

    पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

    इस कार्रवाई में रतनपुर थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह, आरक्षक अखिलेश पारकर, मोरध्वज चंद्रा और महिला आरक्षक अंजेला खलखो का विशेष योगदान बताया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    क्रांतिकारी सुखदेव राज की प्रतिमा का अनावरण 24 अगस्त को

    August 21, 2026

    छत्तीसगढ़-भिलाई इस्पात संयंत्र में संयुक्त आपातकालीन मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

    August 21, 2026

    उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया शौर्य वाटिका का भूमिपूजन, लगभग 79 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

    August 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.