Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रसगुल्ला खाने पर 11 साल के बच्चे को जलते तंदूर में फेंका, हालत गंभीर
    • वोटिंग, कुछ भी ऐसा ना करें, जिनसे नारीशक्ति की भावनाएं आहत हों-PM मोदी भावुक की अपील
    • विक्टोरिया सीक्रेट इंडिया ने तृप्ति डिमरी को बनाया ब्रांड एंबेसडर
    • Vivo लेकर आ गया 6500mAh बैटरी वाला फोन
    • भीषण सड़क हादसे में डॉक्टर की दर्दनाक मौत, साथी डॉक्टर गंभीर रूप से घायल
    • ये 5 आसान स्टेप्स अपनाएं और पाएं बेदाग चमकती त्वचा
    • मामा ने 17 साल की भांजी का किया रेप, डरा धमका के करता रहा दुष्कर्म, प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा
    • आजकल आप भी बुखार और पेटदर्द से हैं परेशान, किस वजह से हो रहीं ये बीमारियां?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, April 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»रसगुल्ला खाने पर 11 साल के बच्चे को जलते तंदूर में फेंका, हालत गंभीर
    क्राइम

    रसगुल्ला खाने पर 11 साल के बच्चे को जलते तंदूर में फेंका, हालत गंभीर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    यूपी के बस्ती जिले में एक शादी के दौरान हैरान कर देने वाली घटना सामने आयी. रसगुल्ला खाने पर 11 साल के बच्चे को जलते तंदूर में फेंक दिया गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया. पुलिस ने मामले की पुष्टि कर एफआईआर दर्ज कर ली है. घायल बच्चे को इलाज के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. घटना 15 अप्रैल की रात की बताई जा रही है. पुलिस ने पीड़ित के मामा देवीदीन निषाद की तहरीर पर गुरुवार (16 अप्रैल) को अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएसएस) की धारा 109(1) (हत्या के प्रयास) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है.

    ‘कैटरिंग’ ठेकेदार ने बच्चे को जलते तंदूर पर बैठाया

    पुलिस के मुताबिक, गोंडा के नवाबगंज इलाके का 11 साल का चमन उर्फ अमर बस्ती में अपने ननिहाल में रह रहा था. वह अपनी नानी के साथ एक रिश्तेदार की शादी में गया था. आरोप है कि खाने वाली जगह पर बार-बार रसगुल्ला निकालने से नाराज ‘कैटरिंग’ ठेकेदार ने पहले बच्चे को डराया और फिर उठाकर जलते तंदूर पर बिठा दिया. इसी दौरान बच्चा संतुलन खोकर तंदूर के अंदर गिर गया. चीख सुनकर परिजन दौड़े और उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह चेहरे से लेकर कमर तक बुरी तरह झुलस चुका था.

    आरोपी को गिरफ्तार करने में जुटी पुलिस

    घटना के बाद परिजन बच्चे को पहले अयोध्या मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. हरैया की सीओ स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि मामले की एफआईआर अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है. सीओ ने बताया कि बच्चे को लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मामा ने 17 साल की भांजी का किया रेप, डरा धमका के करता रहा दुष्कर्म, प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा

    April 17, 2026

    जेठानी के बच्चे से सास ससुर करते थे ज्यादा प्यार, जलन में महिला ने 4 साल के मासूम को पिलाया तेजाब

    April 17, 2026

    DGP के आदेश पर दुष्कर्म पीड़िता से अश्लील बातें करने वाले 2 इंस्पेक्टर और दारोगा पर FIR

    April 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.