Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मार्केट में आया आधा चप्पल! सिर्फ रईसों के पैरों की बढ़ा रहे शोभा
    • ‘पति पत्नी और वो दो’ का ट्रेलर रिलीज़
    • ​मुख्यमंत्री के ‘सुशासन’ संकल्प से आ रहा बदलाव-कुकरेल शिविर में उमड़ा ग्रामीणों का सैलाब,314 में से 266 आवेदनों का ‘ऑन द स्पॉट’ फैसला
    • दिल्ली-चेन्नई प्लेऑफ की चुनौती, शाम 7:30 से टकराएंगे 
    • कब है मासिक कालाष्टमी? पूजा की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि 
    • आईफोन 17 और गैलेक्सी S25 पर धमाकेदार ऑफर
    • शादी के लिए नाबालिग को बेचा, सालो तक हुआ यौन शोषण और मारपीट, भागकर घर लौटी तो खुली पोल
    • दिल दहला देने वाली वारदात :प्रॉपर्टी डीलर रंजीत चौहान की निर्मम हत्या, 3-4 हमलावरों ने दागी गोलियां…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»उद्योग»13 साल की बच्ची की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को मारी गोली…..
    उद्योग

    13 साल की बच्ची की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को मारी गोली…..

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सुल्तानपुर. जिले से हत्या की एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आय़ा है. जहां एक 13 साल की बच्ची की गला रेतकर हत्या कर दी गई. वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौत से पहले बच्ची द्वारा झोड़े गए सबूत के आधार पर पुलिस ने आरोपी और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. बता दें कि पूरा मामला कूरेभार थाना क्षेत्र का है. जहां रहने वाली 13 साल की बच्ची को घर पर अकेला देखकर गांव का ही युवक घर में घुस गया. बच्ची ने जब उसका विरोध किया तो युवक ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से गला रेत दिया. इस दौरान छात्रा ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया. बच्ची की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और छात्रा को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया. हमले के बाद बच्ची ने पास में ही पड़े एक कागज में आरोपी का नाम लिख दिया था.

    वहीं बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन किया तो बच्ची द्वारा कागज में आरोपी का नाम लिखा हुआ कागज बरामद हुआ. जिसके बाद पुलिस ने आऱोपी की मां को गिरफ्तार कर लिया. इस बीच पुलिस को फरार चल रहे आरोपी की जानकारी मिली तो घेराबंदी कर गिरफ्तार करने के लिए पहुंची. पुलिस को देखते ही आरोपी ने फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मारी और उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भिलाई इस्पात संयंत्र में पर्यावरण संरक्षण की नई पहल: ‘ब्लूम वाटिका’ हरित उद्यान का उद्घाटन

    February 2, 2026

    iOS 26 इंस्टॉल करने से पहले जरूरी है यह काम, वरना रुक जाएगा अपडेट

    September 16, 2025

    BSNL लगाएगी फ्लैश सेल, फ्री डेटा से लेकर डिस्काउंट तक की पेशकश

    June 27, 2025

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.