Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में हिंसा से मचा हड़कंप,जीजा ने साली पर चलाई गोली…
    • पद्मश्री फूलबासन यादव के अपहरण की बड़ी साजिश…
    • चुनाव : मुफ्त बांट से पिसती है अर्थव्यवस्था
    • एनएच-44 अर्रू तिराहे के पास अनियंत्रित होकर बिजली की खंभे से टकराई SWIFT कार, जिंदा जल गए कार में सवार दो पैसेंजर…
    • असम से आई बड़ी खबर, हिमंता ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा…
    • 19 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे,मुख्यमंत्री कन्या विवाह में शामिल हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…
    • बंगाल और तमिलनाडु : वैचारिक जनादेश भी
    • ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट में रोका ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम, शांति-समझौते के करीब दोनों देश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»उद्योग»iOS 26 इंस्टॉल करने से पहले जरूरी है यह काम, वरना रुक जाएगा अपडेट
    उद्योग

    iOS 26 इंस्टॉल करने से पहले जरूरी है यह काम, वरना रुक जाएगा अपडेट

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एप्पल आज रात से भारत में अपने यूज़र्स के लिए iOS 26 का स्टेबल अपडेट जारी करने जा रहा है. अगर आप भी इस नए अपडेट का इंतजार कर रहे हैं, तो सबसे पहले अपने iPhone की स्टोरेज चेक कर लें. रिपोर्ट्स के मुताबिक, iOS 26 को इंस्टॉल करने के लिए कम से कम 8 से 10 GB तक खाली जगह होना ज़रूरी है. अगर आपके फोन में इतना स्पेस नहीं है, तो अपडेट इंस्टॉल करने में दिक्कत आ सकती है.

    अब सवाल ये है कि फोन में इतनी जगह निकाली कैसे जाए? घबराइए मत, कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप आराम से अपने iPhone में स्पेस क्लियर कर सकते हैं.

    iPhone में स्टोरेज चेक कैसे करें?

    1. सबसे पहले Settings में जाएं.
    2. इसके बाद General > iPhone Storage पर क्लिक करें.
    3. यहां आपको पता चल जाएगा कि आपके फोन में कितनी खाली जगह है

    iPhone में स्पेस खाली करने के आसान तरीके

    बड़े ऐप्स डिलीट करें: फोन से ऐसे ऐप्स हटाएं जिनका इस्तेमाल आप कम करते हैं. BGMI जैसी हैवी गेम्स को अनइंस्टॉल करने से भी कई GB स्टोरेज खाली हो सकती है.

    फोटो और वीडियो का बैकअप लें: iCloud, Google Photos या किसी एक्सटर्नल ड्राइव में अपनी फोटो और वीडियो सेव कर लें. इससे आपके फोन की काफी मेमोरी खाली हो जाएगी.

    कैश और बेकार डेटा हटाएं: WhatsApp जैसे ऐप्स के स्टोरेज मैनेजमेंट में जाकर फालतू फाइल्स, फोटो और वीडियो डिलीट करें. साथ ही अन्य ऐप्स का अनयूज़्ड डेटा हटाकर भी जगह बनाई जा सकती है.

    पुराने मैसेज और फाइल्स हटाएं: कई बार फोन में पुराने SMS, डॉक्यूमेंट्स और ऑडियो-वीडियो फाइल्स जमा हो जाती हैं. इन्हें हटाकर भी आप फोन की स्टोरेज हल्की कर सकते हैं.

    अपडेट करते समय ध्यान रखने वाली बातें

    • iPhone अपडेट करने से पहले डिवाइस में कम से कम 50%–75% बैटरी चार्ज ज़रूर हो.
    • इंटरनेट कनेक्शन मजबूत होना चाहिए, वरना अपडेट बीच में रुक सकता है.
    • सबसे अहम बात, iOS 26 इंस्टॉल करने से पहले पर्याप्त स्टोरेज ज़रूर खाली कर लें.

    इस तरह, कुछ मिनट का मैनेजमेंट करके आप अपने फोन को iOS 26 अपडेट के लिए तैयार कर सकते हैं और बिना किसी दिक्कत के नए फीचर्स का आनंद ले सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भिलाई इस्पात संयंत्र में पर्यावरण संरक्षण की नई पहल: ‘ब्लूम वाटिका’ हरित उद्यान का उद्घाटन

    February 2, 2026

    13 साल की बच्ची की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को मारी गोली…..

    December 31, 2025

    BSNL लगाएगी फ्लैश सेल, फ्री डेटा से लेकर डिस्काउंट तक की पेशकश

    June 27, 2025

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.