नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के बाद अब ममता बनर्जी के लिए दिल्ली भी दूर होती दिख रही है। पार्टी में मची उठापटक के बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 14 सांसदों ने केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता भूपेंद्र यादव के आवास पर उनसे मुलाकात की है। खास बात यह है कि इस मौके पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद हैं।
सूत्रों के अनुसार, शुभेंदु अधिकारी आज ही दिल्ली पहुंचे हैं। इस मीटिंग में बीजेपी नेता और त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लव देब भी मौजूद हैं। वहीं, राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रे से भी पांच सांसद मिलने पहुंचे हैं। बता दें कि सुखेंदु ने आज ही राज्यसभा सांसद पद के साथ-साथ टीएमसी के सभी पदों से इस्तीफा दिया है।

