रायपुर- मुख्यमंत्री श्री साय दिव्यांगजनों से प्राथमिकता के आधार पर कर रहे हैं मुलाकात
दिव्यांगजनों की समस्याएं संवेदनशीलता के साथ सुन रहे हैं मुख्यमंत्री, त्वरित निराकरण के दे रहे हैं निर्देश
स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं एवं चिकित्सा सहायता के लिए आवेदन लेकर पहुंचे जरूरतमंदों से भी मिल रहे हैं मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने जरूरतमंद दिव्यांगजनों को बांटे ट्राइसाइकिल
जनदर्शन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों से सीधे संवाद कर रहे हैं मुख्यमंत्री
जनदर्शन में मुख्यमंत्री के साथ वरिष्ठ अधिकारीगण भी मौजूद
दोपहर 12 बजे से 3 बजे सीएम का जनदर्शन कार्यक्रम
जनदर्शन कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित हो रहा है. मुख्यमंत्री जनदर्शन के दौरान प्रदेशवासियों की समस्याओं से रूबरू होंगे और उनके त्वरित एवं यथोचित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे. जनदर्शन में आमलोग अपनी समस्याओं, मांगों और सुझावों को सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकेंगे.
मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन पहले भी होता रहा है लेकिन बीच में एक लंबे अंतराल की बात भी आई है. हालांकि मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम एक बार फिर से शुरू हो रहा है तो संभव है लोगों की अपनी फरियाद और बात सीधे सीएम के सामने रखने का मौका मिलेगा.

