रायगढ़, 9 जनवरी 2025/ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशन एवं प्र.सहायक आयुक्त आबकारी श्री क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन के तारतम्य में सघन गस्त कर कार्यवाही की जा रही है, अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थो पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। वृत्त रायगढ़ (दक्षिण) में रागिनी नायक, आबकारी उप निरीक्षक द्वारा पुसौर क्षेत्र में गस्त के दौरान ग्राम रूचिदा में आरोपी डिनील सारथी पिता घुराऊ राम सारथी उम्र-28 वर्ष, पता-सरड़ामाल नंदेली, थाना-पुसौर को गाडी टीवीएस मोटर सायकल से एक बोरी में 15 लीटर अवैध हाथ भ_ी महुआ शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमाण्ड प्राप्त कर जेल दाखिल किया गया।
इसी क्रम में वृत्त रायगढ़ (उत्तर) में जितेश नायक आबकारी उप निरीक्षकों द्वारा ग्राम शिवपुरी थाना-पंूजीपथरा में आरोपिया संतोषी सिदार पति बंशीलाल सिदार उम्र 47 वर्ष के रिहायसी मकान से 9.2 लीटर आवैध महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमाण्ड प्राप्त कर जेल दाखिल किया गया। रायगढ़ जिले में आबकारी अमला द्वारा सघन गस्त किया जाकर एवं आबकारी से संबंधित अपराधों पर तत्काल कड़ी कार्यवाही की जा रही है। आबकारी जॉच चौकियों में भी वाहनों की जॉच निगरानी की जा रही है। उक्त कार्यवाही में आबकारी मुख्य आरक्षक तुलेश्वर राठौर, लालसिंह कंवर एवं कुलदीप ठाकुर एवं लाकेश नेताम आबकारी आरक्षक की सराहनीय भूमिका रही।
Trending
- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
- आगर-मालवा में बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, तीन बच्चों समेत 8 श्रद्धालुओं की मौत
- ममता को एक और झटका,रेजीनगर से भी उम्मीदवार ने वापस लिया नाम
- दिल्ली : घर में लगी भीषण आग, LPG सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत
- ‘मैं अपने माता-पिता का शुक्रिया करता हूं’, CM विजय के बेटे ने डेब्यू फिल्म के ऑडियो लॉन्च पर कही ये बात
- नंदीग्राम में कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर भड़कीं ममता बनर्जी, पूछा- ‘अचानक पुराना केस खोलकर कार्रवाई क्यों?’
- बस्तर सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शहीदों की याद में 1986 स्थानों पर जलाए गए दीये
- विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

