Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन की हुई सर्जरी, पीएम मोदी ने जाना हाल
    • TVK चीफ विजय ने बढ़ाई AIADMK की टेंशन, एडप्पाडी में निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन
    • बॉलीवुड की ‘मस्तानी’ दीपिका पादुकोण और ‘बाजीराव’ रणवीर सिंह के घर एक बार फिर गूंजने वाली है खुशियों की किलकारी…
    • ‘महिलाओं के साथ विश्वासघात किया, विधानसभा चुनावों में सजा मिलेगी-पीएम मोदी
    • CCL कथारा में CBI ने प्रबंधक व JMM नेता को 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
    • उत्तराखंड के बागेश्वर में भूकंप के झटके से लोगों में दहशत
    • 15-20 युवकों ने घर के दरवाजे पर युवक की चाकू से गोदकर की हत्या; गांव में तनाव
    • दरबार मूव 2026:  जम्मू से श्रीनगर शिफ्ट होगा मुख्य विंग
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, April 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»15-20 युवकों ने घर के दरवाजे पर युवक की चाकू से गोदकर की हत्या; गांव में तनाव
    क्राइम

    15-20 युवकों ने घर के दरवाजे पर युवक की चाकू से गोदकर की हत्या; गांव में तनाव

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Bihar Crime: बिहार में पश्चिमी चंपारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि फुलियाखांड़ मच्छरगांवा के बैरा टोला में शुक्रवार देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान छबिला यादव के पुत्र राधेश्याम यादव (25) के रुप में की गई है। 

    सूत्रों ने बताया कि राधेश्याम, शाम को घर के पास मच्छरगांवां चौक पर कुछ युवकों से हाथापाई में उलझ गया था, जिसे स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर शांत कराया और उसे घर जाने की सलाह दी। जैसे ही राधेश्याम अपने घर के दरवाजे पर पहुंचा, अचानक चार-पांच बाइकों पर सवार 15 से 20 युवक वहां पहुंच गए। उन्होंने राधेश्याम को चाकू मारकर घायल कर दिया। परिजन घायल राधेश्याम को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

    सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) रजनीश कुमार प्रियदर्शी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में महिला की छेड़खानी को लेकर विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीन अभियुक्तों संतपुर निवासी रोहित कुमार खैरा टोला निवासी बबलू कुमार समेत तीन को हिरासत में लिया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

    इस बीच हत्याकांड के विरोध में आक्रोशितों ने शव को मच्छरगांवा चौक पर रखकर आरोपी युवकों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर जाम को समाप्त करवाया। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ओवरटेकिंग को लेकर युवक की हत्या, भीड़ ने फूंकी दुकानें, भारी फोर्स तैनात

    April 19, 2026

    गोंदी खेड़ा हत्याकांड, पत्नी ने प्रेमी जीजा के साथ मिलकर की पति की हत्या

    April 19, 2026

    पिता ने ही काटा 11 साल की जुड़वां बेटियों ‘रिद्धि-सिद्धि’का गला

    April 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.