Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लॉर्ड्स ग्राउंड में पहली बार खेला जाएगा महिला टेस्ट
    • अकाली दल बादल के लिए नई चुनौती बनेगा गठबंधन?…
    • शिक्षा में निवेश, आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी-उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • युद्धविराम के बाद युद्ध
    • सैकड़ों ग्रामीणों ने नाचते-गाते कराई मेंढक-मेंढकी की शादी,हल्दी लगी, सात फेरे लिए, मांग में सिंदूर भरा… 
    • बाल यौन शोषण मामले में गिरफ्तार हुए आरोपी पर कई खुलासे,शादियों में महिलाओं की फोटो खींच AI से बनाता था अश्लील वीडियो…
    • निर्माण कार्यों में मॉनीटरिंग और गुणवत्ता सुनिश्चित कराने में लापरवाही पर सहायक अभियंता और उप अभियंता को तत्काल निलंबित करने के निर्देश
    • नारायणपुर जिला प्रशासन की अनूठी पहल- दुर्गम वनांचल गांवों तक ट्रैक्टर से पहुंचाया गया 3 माह का राशन, 151 परिवारों को मिली बड़ी राहत…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»बिना रोमांस के प्रेग्नेंट हुई 17 साल की लड़की, घर में मचा हंगामा, डॉक्टर ने बतायी वजह!
    अजब गजब

    बिना रोमांस के प्रेग्नेंट हुई 17 साल की लड़की, घर में मचा हंगामा, डॉक्टर ने बतायी वजह!

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिका की केल्सी मिकेलसन ने दावा किया कि वह बिना शारीरिक संबंध बनाए गर्भवती हो गई थीं. हालांकि, वो शादी से पहले संबंध बनाने के बिल्कुल खिलाफ थीं. इस घटना को कई लोगों ने ‘इमैक्युलेट कंसेप्शन’ यानी चमत्कारिक गर्भधारण तक कह दिया, लेकिन इसके पीछे विज्ञान से जुड़ा एक लॉजिकल कारण मौजूद है.

    ये तो हम सब जानते हैं कि इंसान का जन्म एक स्त्री और पुरुष के मिलन से होता है. पर क्या ये संभव है कि कोई स्त्री बिना उस मिलन के ही प्रेग्नेंट हो जाए? अमेरिका की एक महिला की लोगों को बहुत हैरान कर रही है क्योंकि वो बिना संबंध बनाए ही प्रेग्नेंट हो गई, वो भी जब वो सिर्फ 17 साल की थी. जब उनके घर में इसके बारे में पता चला तो हंगामा मच गया. कोई इस बात को मानने के लिए तैयार ही नहीं था कि बिना रोमांस के ही वो प्रेग्नेंट हो गई हैं. डॉक्टर ने जांच के बात प्रेग्नेंसी की वजह बताई जिसने सभी को चौंका दिया.

    द सन की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका की केल्सी मिकेलसन ने दावा किया कि वह बिना शारीरिक संबंध बनाए गर्भवती हो गई थीं. हालांकि, वो शादी से पहले संबंध बनाने के बिल्कुल खिलाफ थीं. इस घटना को कई लोगों ने ‘इमैक्युलेट कंसेप्शन’ यानी चमत्कारिक गर्भधारण तक कह दिया, लेकिन इसके पीछे विज्ञान से जुड़ा एक लॉजिकल कारण मौजूद है. केल्सी अब 34 साल की हैं और अमेरिका के यूटा के सेंट जॉर्ज की रहने वाली हैं. जब वो 17 साल की थीं, तब बिना संबंध बनाए ही प्रेग्नेंट हो गई थीं. उन्होंने बताया कि 15 साल की उम्र में उन्हें एहसास हुआ कि उनके प्राइवेट पार्ट की ओपनिंग असामान्य रूप से बहुत छोटी है. हालत इतनी गंभीर थी कि वह पीरियड्स के दौरान टैम्पॉन तक का इस्तेमाल नहीं कर पाती थीं. डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि ओपनिंग पर हाइमन की अतिरिक्त स्किन के कारण रुकावट है. डॉक्टर ने कहा कि इससे स्वास्थ्य पर कोई सीधा खतरा नहीं है, लेकिन शारीरिक संबंध बनाना संभव नहीं होगा. डॉक्टर ने 18 साल की उम्र में हाइमेनेक्टॉमी नाम की सर्जरी करवाने की सलाह दी. केल्सी की मां इस सर्जरी के लिए तैयार थीं.

    बिना संबंध बनाए प्रेग्नेंट हुई लड़की
    16 साल की उम्र में केल्सी की मुलाकात जेक से हुई. उन्होंने जेक को अपनी शारीरिक स्थिति के बारे में सब कुछ बता दिया, जिसे जेक ने स्वीकार कर लिया. दोनों के बीच कभी भी संबंध नहीं बने. हालांकि, एक रात दोनों के बीच नॉन-पेनेट्रेटिव इंटीमेसी हुई. इसके कुछ समय बाद केल्सी के पीरियड्स लेट हो गए. जब देरी बढ़ती गई तो उन्होंने प्रेग्नेंसी टेस्ट किया. टेस्ट तुरंत पॉजिटिव आ गया. हैरानी में उन्होंने अलग-अलग तरह के 10 और टेस्ट खरीदे, लेकिन सभी पॉजिटिव निकले. जब वह मां के साथ डॉक्टर के पास पहुंचीं, तब तक वह करीब दो महीने की गर्भवती थीं. डॉक्टरों ने बताया कि बिना पेनिट्रेशन के भी गर्भधारण संभव है, क्योंकि शुक्राणु शरीर के बाहर से भी अंदर जाकर एग तक पहुंच सकते हैं. यही केल्सी के साथ हुआ. इस खबर ने केल्सी की जिंदगी को मुश्किल बना दिया. दोस्त और परिवारवाले उनकी बातों पर यकीन ही नहीं कर रहे थे.

    2009 में दिया पहली बेटी को जन्म
    समय के साथ परिवार ने सच्चाई को स्वीकार किया. गर्भावस्था के दौरान केल्सी ने खुद को प्रसव के लिए तैयार किया और धीरे-धीरे ओपनिंग को फैलाने की प्रक्रिया अपनाई. 6 महीने की गर्भावस्था में केल्सी और जेक ने शादी कर ली ताकि बच्चा विवाह के भीतर पैदा हो. तब जाकर उन्होंने पहली बार अपने पति के साथ संबंध बनाए जो उनके लिए बेहद दर्दनाक साबित हुआ. साल 2009 में उन्होंने बेटी को जन्म दिया. हालांकि, डिलीवरी नॉर्मल हो गई पर वो भी बेहद मुश्किल काम था. मगर डिलीवरी के बाद हाइमन की स्किन अपने आप हट गई और फिर केल्सी के लिए स्थिति सामान्य हो गई. आगे चलकर उनके 4 और बच्चे हुए और आज कपल के कुल 5 बच्चे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सैकड़ों ग्रामीणों ने नाचते-गाते कराई मेंढक-मेंढकी की शादी,हल्दी लगी, सात फेरे लिए, मांग में सिंदूर भरा… 

    July 10, 2026

    बारिश में ठिठुर रहा फलवाला, तभी देवदूत बन आया पुलिसवाला…

    July 9, 2026

    पानी से सराबोर मंडप में,फिल्मी ‘हीरो’ की तरह दुल्हन को गोद में उठाकर दूल्हे ने पूरे किए अपनी शादी की रस्में…

    July 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.