Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : श्री नितिन नवीन
    • धान खरीदी केन्द्रों में किसानों में उमंग एवं उत्साह, परंपरागत पूजा-अर्चना के साथ हुई धान खरीदी की शुरूआत
    • हैवानियत, सो रही पत्नी और बेटे पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर लगाई आग ,बेटा बुरी तरह झुलसा
    • रिश्ते हुए शर्मसार! अवैध संबंध बनाने का डाला दबाव, मामा के खिलाफ मामला दर्ज
    • 84 की उम्र में भी हिमालय सा हौसला : पूर्व DIG एसपी चमोली को राष्ट्रपति ने दिया तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार
    • भारत छोड़ते समय रो पड़ा अमेरिकी कपल, बोला- लगता है, जैसे हमने 1000 जन्म जी लिए हों
    • 7 साल बाद भारत ने न्यूजीलैंड में जीती सीरीज, पांचवें वनडे में गेंदबाजों ने दिलाई करिश्माई जीत
    • ‘रामायण’ का दुनियाभर में बजेगा डंका, 2027 में चीन समेत इन 4 देशों में होगी रिलीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, November 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»भारत छोड़ते समय रो पड़ा अमेरिकी कपल, बोला- लगता है, जैसे हमने 1000 जन्म जी लिए हों
    अजब गजब

    भारत छोड़ते समय रो पड़ा अमेरिकी कपल, बोला- लगता है, जैसे हमने 1000 जन्म जी लिए हों

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Viral Video: एक अमेरिकी कपल (एलिजाबेथ और ब्रायन) 1 महीने की ट्रिप पर भारत आया था. 5 हफ्ते भारत में बिताने के बाद जब कपल को वापस भारत से जाना का समय आया तो दोनों काफी भावुक हो गए. अमेरिकी कपल ने कहा कि भारत में 5 हफ्तों के शानदार अनुभव के बाद अब हम घर की ओर निकल रहे हैं. इस समय मदर इंडिया को अलविदा कहते हुए हमारा दिल काफी उदास है और आंखों में आंसू हैं. कपल ने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि वे अभी से भारत की अगली ट्रिप के सपने देखने लगे हैं. 

    कपल को पसंद आया जागेश्वर महादेव मंदिर 

    अमेरिकी कपल का नाम ब्रायन (Brain) और एलिजाबेथ (Elizabeth Whitt) है. एलिजावेथ का इंस्टाग्राम पर @yogi_dreamer नाम से अकाउंट भी है, जिस पर उन्होंने अपनी भारत ट्रिप की तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं. दोनों अक्सर अपने नाम के लिए BE का इस्तेमाल करते हैं. एक पोस्ट में एलिजावेथ ने बताया कि ‘BE’ हमारे नाम के शुरुआती अक्षर हैं. ये हमें ‘वर्तमान पल में जीने’ (BE in the moment) की याद दिलाते हैं, इसलिए हम इनका इस्तेमाल करते हैं. 

    अमेरिका से आए कपल ने भारत में ऋषिकेश, कैंची धाम, वृंदावन और जयपुर समेत कई जगहों की यात्रा की है. अपनी इंडिया ट्रिप के दौरान अमेरिकी कपल उत्तराखंड के अलमोड़ा में स्थित भगवान शिव का प्राचीन मंदिर जागेश्वर महादेव मंदिर भी घूमने गया. उसने एक पोस्ट में बताया कि मुझे यह शिव मंदिर बहुत पसंद आया.

    वृंदावन में मनाई दीपावली

    कपल ने कहा कि जागेश्वर मंदिर परिसर में 125 मंदिर हैं, जो लगभग 2500 साल पुराने हैं. यह जगह बहुत ही जादुई और सुंदर है, जहां आप एक खास ऊर्जा महसूस कर सकते हैं. इसके अलावा अमेरिकी कपल ने वृंदावन में रहते हुए दीपावली मनाई. एलिजावेथ और ब्रायन ने वीडियो में कहा कि यहां बहुत सारे पटाखे फोड़े जा रहे हैं.

    भारत के पटाखे तो एकदम कमाल हैं, ये अमेरिकी पटाखों से कहीं ज़्यादा बड़े और तेज़ हैं, और हर कोई इन्हें जला रहा है. 4 जुलाई को आपके अमेरिकी पड़ोसी जो जश्न मनाते हैं, ये उससे कई गुना ज़्यादा ज़बरदस्त है.

    कपल ने कहा कि हम बहुत शुक्रगुज़ार हैं कि दिवाली के मौके पर इस अहम जश्न के दौरान हम यहां मौजूद हैं. हर कोई बहुत उत्साहित है और हमें बहुत मज़ा आ रहा है. वृंदावन के अलग-अलग मंदिरों में घूमने के बाद विदेशी कपल ने कहा कि अब हम जयपुर के महलों की तरफ जा रहे हैं. मुझे भारत से प्यार है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    थाईलैंड गए इंडियन व्लॉगर ने सड़कों पर देखी अनोखी बात, बोला- हमारे देश में कब होगा

    November 14, 2026

    कहानी बड़ी दिलचस्‍प:बिहार के 2 लड़कों ने पारंपरिक प्रसाद ठेकुए का बिजनेस शुरू किया ,आज करोड़ों में कारोबार…

    November 14, 2026

    अमेरिका में अपनी जड़ें नहीं भूले बिहारी, यूट्यूबर ने दिखाई छठ पर्व की तैयारी, लोग बोले- अगली बार चप्पल उतारना

    November 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.