Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बढ़ा हुआ है यूरिक एसिड, तो इस सब्जी से बनाएं दूरी…
    • युवक को लड़की के साथ डेट पर जाना पड़ गया भारी, लड़की ने थमाया 21 हजार रुपये का बिल, मना करने पर बाउंसरों से पिटवाया…
    • मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास करंट फैलने से 8 वर्ष की बच्ची मौत मृतक की मौसी ने बताई पंडाल के पास हुए हादसे की कहानी…
    • धमतरी में आस्था पर डाका! 4 गणेश पंडालों में चोरी, दानपेटी और पूजा सामग्री ले उड़े चोर…
    • भारतीय परंपरा और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के समन्वय से समझाया मानव ऊर्जा एवं आभामंडल का विज्ञान
    • आज का राशिफल:सिंह और कन्या राशि को धनलाभ, कुंभ राशि वाले रहें सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल
    • छत्तीसगढ़ में मौसम : प्रदेश में अब तक 996.5 मिमी बारिश, जानिए कहां सबसे ज्यादा और कहां कम बरसे बादल…
    • सेवा संकल्प अभियान के तहत जीपीएम में संकुल स्तरीय चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, September 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम» 18 माह बाद पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, प्रेमी ने साथियों के साथ मिलकर दादी-पोती को उतारा था मौत के घाट
    क्राइम

     18 माह बाद पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, प्रेमी ने साथियों के साथ मिलकर दादी-पोती को उतारा था मौत के घाट

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के गनियारी गांव में हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा 18 महीने बाद आज दुर्ग आईजी रामगोपाल गर्ग ने किया. गांव के परिचित युवक चुमेंद्र निषाद ने अपने साथियों के साथ मिलकर टंगिया से वार कर दादी-पोती की हत्या की थी. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. एक आरोपी फरार है. पूरा मामला 6 मार्च 2024 की रात का है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी चुमेंद्र का पोती के साथ प्रेम संबंध था. मुख्य आरोपी चुमेंद्र ने सगाई के बाद अवैध संबंधों का खुलासा होने के डर से योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया था.

    जानिए पूरा मामला

    पूरा मामला 6 मार्च 2024 का है. ग्राम गनियारी में वृद्धा एवं उसकी पोती की हत्या होने से इलाके में सनसनी फैल गई थी. शरीर पर अनेक चोटों के निशान थे. घटना की सूचना पर एफएसएल, फिंगर प्रिंट, डॉग स्कॉट व वरिष्ठ अधिकारियों की पूरी टीम मौके पर पहुंची थी. मृतिकों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए विवेचना के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था.

    सगाई के बाद अवैध संबंध का खुलासा होने का था डर

    टीम ने घटना स्थल पर कैंप कर 62 संदेहियों से पूछताछ की. पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत अहमदाबाद एवं रायपुर में संदेहियों का ब्रेन मेपिंग, पॉलीग्राफ एवं नार्को टेस्ट कराया गया. प्राप्त रिपोर्ट से जो साक्ष्य प्राप्त हुए उनके आधार पर प्रमुख सन्देहियों से सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें चुमेन्द्र निषाद ने अवैध संबंध की स्वीकारोक्ति की. उसने बताया कि सगाई के बाद अवैध संबंध का खुलासा होने के डर से अपने शराब तस्करी के एक सहयोगी पंकज निषाद एवं एक अन्य साथी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था.

    19 फरवरी 2024 को आरोपी चुमेंद्र की हुई थी सगाई

    मृतिका (बालिका) को यह पता चल गया था कि आरोपी चुमेंद्र की सगाई 19 फरवरी 2024 को हो चुकी है एवं अपने सहेलियों के माध्यम से मृतिका चुमेंद्र और उसके परिवार को बरबाद करने की बात बोली थी. उक्त बातों के पता चलने पर आरोपी ने अपने शराब तस्कर साथियों के साथ मिलकर मृतिका (बालिका) को मार डालने की योजना बनाई. घटना के दिन आरोपी चुमेंद्र लोगों को गुमराह करने के लिए अपने दोस्तों के साथ चौथिया खाने उतई के पास घुघसीडीह गया था, वहां से रात्रि करीब एक से 1:30 बजे के मध्य वापस गांव आया. अपने भाई को फोन करके दरवाजा खुलवाया और अपने भाई के सोने के बाद बाहर निकलकर योजना के तहत पंकज व एक अन्य साथी को व्हाट्सएप कॉल कर बुलाया तो उसके साथी पंकज निषाद व अन्य स्कॉर्पियों गाड़ी में आकर मृतिका के घर के बाहर सड़क में खड़े हुए.

    आरोपी को मृतका के गर्भवती होने का था शक

    आरोपी चुमेंद्र मृतिका (बालिका) को आवाज देकर दरवाजा खुलवाकर अंदर गया और योजनाबद्ध तरीके से झूठ बोलकर चलो शादी करेंगे कहकर भाग चलने को कहा, किंतु मृतिका ने तुम्हारी सगाई हो गई है, मैं नहीं जाउंगी कहकर मना कर दी थी. आरोपी को यह भी शंका थी कि मृतिका (बालिका) तीन महीने से गर्भ से है. मना करने पर आरोपी चुमेंद्र ने गुस्से में आकर वहीं पड़े टंगिया से सिर में कई बार प्राण घातक हमला किया, चिल्लाने पर उसके मुह में कपड़ा ठूंस दिया था एवं उसकी दादी के उठने पर उसे भी चाकू से गर्दन में मारा, वह बचने के लिए बाहर भागी तो उसे पकड़कर उसके गर्दन में कई बार चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गिर गई तो उसे घसीट कर अंदर लाया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने घटना में प्रयुक्त चाकू व हाथ तालाब में धोकर अपने दोनों साथियों को बताया कि काम हो गया है. फिर वे अपने-अपने घर चले गए.

    आरोपियों के खिलाफ दर्ज हैं कई मामले

    पुलिस ने बताया कि आरोपी चुमेंद्र निषाद अपराधिक प्रवृत्ति का है. इसके विरूद्ध पूर्व में थाना पुलगांव में कई मामले दर्ज हैं. आरोपी पंकज निषाद के विरूद्ध भी कई प्रकरण पंजीबद्ध है. आरोपी चुमेंद्र निषाद और पंकज निषाद को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है. आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू एवं आरोपी पंकज निषाद से मोबाइल व स्कार्पियों वाहन को जब्त किया गया है. घटना में एक अन्य आरोपी की भूमिका की भी पतासाजी की जा रही है. इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग की ओर से गठित विशेष टीम, थाना पुलगांव एवं एसीसीयू के अधिकारी कर्मचारियों की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    युवक को लड़की के साथ डेट पर जाना पड़ गया भारी, लड़की ने थमाया 21 हजार रुपये का बिल, मना करने पर बाउंसरों से पिटवाया…

    September 20, 2026

    धमतरी में आस्था पर डाका! 4 गणेश पंडालों में चोरी, दानपेटी और पूजा सामग्री ले उड़े चोर…

    September 20, 2026

    भारतीय परंपरा और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के समन्वय से समझाया मानव ऊर्जा एवं आभामंडल का विज्ञान

    September 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.