Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 11 सेंटीमीटर की एक चट्टान में 6,000 साल  पुराने  मानसून का इतिहास सुरक्षित…
    • केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने क्रेआ मैड्रिड नुएवो नॉर्ते का किया दौरा, यूरोप की सबसे बड़ी शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं में से एक का किया अवलोकन
    • रायपुर सहित छह जिलों की बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिये 286 करोड़ की नई पारेषण लाइन ऊर्जीकृत
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न
    • जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए मास्टर ट्रेनर्स के प्रथम बैच का प्रशिक्षण संपन्न
    • परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक संपन्न
    • दीपावली : दीप जलें, मन का अंधकार मिटे
    • पत्नी ने गाय बेचने को मना किया तो पति ने पिकअप से कुचलकर पत्नी की कर दी हत्या…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, November 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने क्रेआ मैड्रिड नुएवो नॉर्ते का किया दौरा, यूरोप की सबसे बड़ी शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं में से एक का किया अवलोकन
    छत्तीसगढ़

    केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने क्रेआ मैड्रिड नुएवो नॉर्ते का किया दौरा, यूरोप की सबसे बड़ी शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं में से एक का किया अवलोकन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लगभग ₹2.68 लाख करोड़ की महत्वाकांक्षी परियोजना में रेलवे स्टेशन, आवास, सार्वजनिक परिवहन, व्यावसायिक गतिविधियों और हरित क्षेत्रों का होगा एकीकृत विकास

    मैड्रिड- केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने स्पेन दौरे के पहले कार्यक्रम के अंतर्गत मैड्रिड स्थित क्रेआ मैड्रिड नुएवो नॉर्ते का दौरा किया। यह यूरोप की सबसे बड़ी और विश्व की महत्वाकांक्षी शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं में से एक है। लगभग ₹2.68 लाख करोड़ (25.2 अरब यूरो) के अनुमानित निवेश वाली इस परियोजना को आगामी 15 से 20 वर्षों में चरणबद्ध रूप से पूरा करने का लक्ष्य है।

    इस परियोजना के माध्यम से मैड्रिड में आधुनिक, सुव्यवस्थित, समावेशी और टिकाऊ शहरी विकास का एक नया मॉडल विकसित किया जा रहा है। इसकी प्रमुख विशेषता चमार्टिन रेलवे स्टेशन का एकीकृत पुनर्विकास है। रेलवे स्टेशन के ऊपर लगभग 23 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में नए शहरी क्षेत्र का विकास किया जा रहा है। इसके अंतर्गत लगभग 10,500 नए आवास बनाए जाएंगे, जिनमें बड़ी संख्या में किफायती आवास भी शामिल होंगे।

    परियोजना में एकीकृत मोबिलिटी हब विकसित किया जा रहा है, जिसके तहत लगभग 80 प्रतिशत यात्राओं को पैदल, साइकिल और सार्वजनिक परिवहन के माध्यम से संचालित करने का लक्ष्य है। इसके अतिरिक्त 15 लाख वर्ग मीटर से अधिक कार्यालय एवं व्यावसायिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। परियोजना में प्रस्तावित 300 मीटर ऊंची इमारत यूरोपीय संघ की सबसे ऊंची इमारतों में शामिल होगी।

    पर्यावरण संरक्षण और हरित शहरी विकास को प्राथमिकता देते हुए रेलवे ट्रैक के ऊपर 14.5 हेक्टेयर क्षेत्र में सेंट्रल पार्क तथा 4 लाख वर्ग मीटर से अधिक हरित क्षेत्र विकसित करने की योजना है। इस परियोजना से लगभग 3.5 लाख नए रोजगार सृजित होने का अनुमान है।

    क्रेआ मैड्रिड नुएवो नॉर्ते परियोजना इस बात का उदाहरण है कि किस प्रकार रेलवे स्टेशन, आवास, सार्वजनिक परिवहन, व्यावसायिक गतिविधियों और हरित क्षेत्रों को एकीकृत करके भविष्य के शहरों का निर्माण किया जा सकता है। भारत के लिए भी यह परियोजना शहरी नियोजन और विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण अनुभव एवं सीख प्रदान करती है। विशेष रूप से रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास, सार्वजनिक परिवहन आधारित शहरी विकास, किफायती आवास और पर्यावरण अनुकूल बुनियादी सुविधाओं को एक साथ विकसित करने की दिशा में यह एक उपयोगी मॉडल है।

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत में भी आधुनिक शहरी अवसंरचना, किफायती आवास, सुगम सार्वजनिक परिवहन और सतत विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप भारतीय शहरों को अधिक आधुनिक, सुविधाजनक, समावेशी और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाने के प्रयास निरंतर जारी हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रायपुर सहित छह जिलों की बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिये 286 करोड़ की नई पारेषण लाइन ऊर्जीकृत

    November 5, 2026

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न

    November 5, 2026

    जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए मास्टर ट्रेनर्स के प्रथम बैच का प्रशिक्षण संपन्न

    November 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.