Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 11 सेंटीमीटर की एक चट्टान में 6,000 साल  पुराने  मानसून का इतिहास सुरक्षित…
    • केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने क्रेआ मैड्रिड नुएवो नॉर्ते का किया दौरा, यूरोप की सबसे बड़ी शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं में से एक का किया अवलोकन
    • रायपुर सहित छह जिलों की बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिये 286 करोड़ की नई पारेषण लाइन ऊर्जीकृत
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न
    • जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए मास्टर ट्रेनर्स के प्रथम बैच का प्रशिक्षण संपन्न
    • परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक संपन्न
    • दीपावली : दीप जलें, मन का अंधकार मिटे
    • पत्नी ने गाय बेचने को मना किया तो पति ने पिकअप से कुचलकर पत्नी की कर दी हत्या…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, November 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»11 सेंटीमीटर की एक चट्टान में 6,000 साल  पुराने  मानसून का इतिहास सुरक्षित…
    अजब गजब

    11 सेंटीमीटर की एक चट्टान में 6,000 साल  पुराने  मानसून का इतिहास सुरक्षित…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शिलांग: मेघालय की प्रसिद्ध मावस्माई गुफा में मिली एक प्राकृतिक चूना-पत्थर संरचना (स्टैलेग्माइट) ने भारतीय मानसून के हजारों वर्षों पुराने रहस्यों से पर्दा उठाया है. वैज्ञानिकों ने इस स्टैलेग्माइट में संरक्षित लगभग 6,000 वर्षों के जलवायु रिकॉर्ड का अध्ययन कर पूर्वोत्तर भारत में मानसून की तीव्रता में आए बदलावों का पता लगाया है. शोध में यह भी सामने आया है कि मानसूनी पैटर्न केवल स्थानीय कारणों से नहीं, बल्कि वैश्विक जलवायु प्रणालियों और सूर्य की गतिविधियों से भी प्रभावित होते रहे हैं. यह अध्ययन मानसून के इतिहास को समझने में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

    IIT खड़गपुर और IISER कोलकाता के वैज्ञानिकों का अध्ययन

    न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक यह स्टडी आईआईटी खड़गपुर के याचना वर्मा और प्रोफेसर अनिल के. गुप्ता के नेतृत्व में किया गया. शोध टीम में आईआईएसईआर कोलकाता के प्रसांता सान्याल के अलावा प्रियंतन गुप्ता, सोम दत्त, पंकज कुमार और अभिजीत मुखर्जी भी शामिल रहे. इस शोध में लगभग 11,807 वर्ष पहले से 5,622 वर्ष पहले तक भारतीय ग्रीष्मकालीन मानसून (ISM) में हुए बदलावों का विश्लेषण किया गया. अध्ययन इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक जर्नल Palaeogeography, Palaeoclimatology, Palaeoecology में प्रकाशित हुआ है.

    मावस्माई गुफा से मिला अहम सबूत

    शोध का आधार मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले में स्थित मावस्माई गुफा से प्राप्त एक स्टैलेग्माइट रहा. यह गुफा शिलांग से लगभग 60 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है. वैज्ञानिकों ने 11 सेंटीमीटर लंबे स्टैलेग्माइट सैंपल का अध्ययन किया, जिसे गुफा के भीतर लगभग 300 मीटर अंदर स्थित एक कक्ष से एकत्र किया गया था. उस स्थान पर आर्द्रता 95 प्रतिशत से अधिक दर्ज की गई थी.

    गुफा के अंदर का नजारा

    गुफा के अंदर का नजारा
    शुरुआती होलोसीन काल में मजबूत था मानसून

    अध्ययन से पता चला कि लगभग 11,807 से 7,700 वर्ष पहले के बीच भारतीय मानसून काफी मजबूत था. वैज्ञानिकों ने स्टैलेग्माइट में मौजूद ऑक्सीजन समस्थानिकों (ऑक्सीजन आइसोटोप) का विश्लेषण किया, जिससे उस समय की वर्षा और मानसूनी गतिविधियों का अंदाजा लगाया गया. शोधकर्ताओं के अनुसार कम ऑक्सीजन आइसोटोप मान अधिक वर्षा और तीव्र मानसून का संकेत देते हैं. इससे स्पष्ट हुआ कि शुरुआती होलोसीन काल में मानसून बहुत सक्रिय था.

    बाद के दौर में कमजोर पड़ने लगा मानसून

    हालांकि 7,700 वर्ष पहले से 5,622 वर्ष पहले के बीच मानसूनी गतिविधियों में धीरे-धीरे कमजोरी आने लगी. इस अवधि में ऑक्सीजन आइसोटोप मान बढ़े हुए पाए गए, जो कम वर्षा और कमजोर मानसून का संकेत हैं. शोध में यह भी पाया गया कि मानसून की तीव्रता में सैकड़ों वर्षों के अंतराल पर कई बार उतार-चढ़ाव आए. इससे संकेत मिलता है कि पूर्वोत्तर भारत की जलवायु केवल स्थानीय परिस्थितियों से प्रभावित नहीं होती थी.

    गुफा ने खोले बदलते मानसून के राज

    गुफा ने खोले बदलते मानसून के राज

    अटलांटिक महासागर की घटनाओं से जुड़ाव

    शोधकर्ताओं ने पाया कि मानसून में आए कई बदलाव उत्तरी अटलांटिक क्षेत्र की जलवायु घटनाओं से मेल खाते हैं. इनमें बॉन्ड इवेंट 8, 7, 6, 5b, 5a और 4 शामिल हैं. वैज्ञानिकों का मानना है कि अटलांटिक मेरिडियनल ओवरटर्निंग सर्कुलेशन (AMOC) में होने वाले बदलावों का असर भारतीय मानसून पर भी पड़ सकता है. AMOC समुद्री धाराओं की एक महत्वपूर्ण प्रणाली है, जो अटलांटिक महासागर में ऊष्मा का परिवहन करती है.

    सूर्य की गतिविधियों का भी मिला असर

    अध्ययन में लगभग 118 और 110 वर्षों के अंतराल पर दोहराए जाने वाले जलवायु पैटर्न भी मिले. ये पैटर्न ग्लाइसबर्ग सौर चक्रों से मेल खाते हैं, जो सूर्य की दीर्घकालिक गतिविधियों में बदलाव से जुड़े होते हैं. शोधकर्ताओं के अनुसार सौर गतिविधियों के साथ-साथ प्रशांत दशकिक दोलन (PDO), महासागर-वायुमंडल की परस्पर क्रियाएं तथा तिब्बती पठार और हिंद महासागर के बीच तापमान का अंतर भी मानसून को प्रभावित करता रहा है.

    क्यों अहम है ये स्टडी?

    वैज्ञानिकों के अनुसार भारतीय ग्रीष्मकालीन मानसून दक्षिण एशिया में जल संसाधनों, कृषि और करोड़ों लोगों की आजीविका के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. ऐसे में मानसून के ऐतिहासिक व्यवहार को समझना भविष्य की जलवायु चुनौतियों का आकलन करने में मदद कर सकता है. शोधकर्ताओं ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत अपनी भौगोलिक स्थिति और जलवायु संवेदनशीलता के कारण मानसून अध्ययन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है. उन्होंने यह भी बताया कि पारंपरिक भू-रासायनिक विश्लेषण के साथ पेट्रोग्राफिक साक्ष्यों को जोड़ने से प्राचीन जलवायु को समझने का नया दृष्टिकोण मिला है. इस अध्ययन को पूरा करने में मेघालयन एडवेंचर एसोसिएशन, आईआईएसईआर कोलकाता और आईआईटी खड़गपुर ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दिवाली पर यहां नहीं जलते पटाखे, 150 साल पुराने बरगद पर रहता है सैकड़ों चमगादड़ों का परिवार

    November 4, 2026

    पासपोर्ट में रिश्तेदारों के फोन नंबर लिखने लगा शख्स, देखकर इंटरनेट का घूम गया माथा

    November 3, 2026

    फ्रांस से मां को भारत घुमाने लाई बेटी, जयपुर में अनजान शख्स की स्कूटी पर बैठ गई दोनों; बताया अनुभव

    November 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.