Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
    • सेवा_संकल्प_अभियान”
    • 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
    • गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
    • पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
    • ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
    • हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»2023 में भारत आए 1.89 करोड़ विदेशी पर्यटक, 2.31 लाख करोड़ की कमाई
    व्यापार

    2023 में भारत आए 1.89 करोड़ विदेशी पर्यटक, 2.31 लाख करोड़ की कमाई

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 31, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत पर्यटकों को आकर्षित करने के साथ रोजगार सृजन और विदेशी मुद्रा बढ़ाने के लिए पर्यटन क्षेत्र पर विशेष ध्यान दे रहा है। इस क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं भी तैयार की गई हैं। सरकार के इन प्रयासों से न सिर्फ बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भारत आ रहे हैं, बल्कि विदेशी मुद्रा आय (एफईई) में भी इजाफा हो रहा है। विदेशी मुद्रा आय का मतलब वस्तुओं और सेवाओं को बेचकर या मुद्राओं का आदान-प्रदान कर अर्जित मौद्रिक लाभ से है।
    पर्यटन मंत्रालय ने जारी किया आकड़ा
    पर्यटन मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, 2023 में भारत में करीब 1.89 करोड़ विदेशी पर्यटक आए। इन पर्यटकों के माध्यम से सरकार को करीब 2.32 लाख करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा आय प्राप्त हुई। इस अवधि में करीब 250.9 करोड़ घरेलू पर्यटकों ने भी विभिन्न पर्यटन स्थलों का दौरा किया।
    मंत्रालय ने कहा, देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्यों को विशेष मदद दी गई है। 2024-25 के बजट में वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित पर्यटन केंद्रों के विकास को लेकर 23 राज्यों को 40 परियोजनाओं के लिए 3295.76 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। देश में प्रतिष्ठित पर्यटन केंद्रों के व्यापक विकास और वैश्विक स्तर पर उनकी ब्रांडिंग के लिए राज्यों को 50 साल की अवधि के लिए दीर्घकालिक ब्याज मुक्त कर्ज दिया गया है।
    देश में इसलिए तेज रफ्तार से बढ़ रहा पर्यटन
    पर्यटन मंत्रालय ने स्वदेश दर्शन योजना के तहत 5,287.90 करोड़ रुपये की 76 परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें 75 पूरी हो चुकी हैं। योजना के नए रूप स्वदेश दर्शन 2.0 के तहत 793.20 करोड़ की लागत से कुल 34 नई परियोजनाएं मंजूर। प्रसाद योजना के तहत 1,646.99 करोड़ रुपये की लागत वाली 48 परियोजनाओं में से 23 पूरी हो चुकी हैं। केंद्रीय एजेंसियों को सहायता योजना के तहत 937.5 करोड़ की लागत से 65 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इनमें 38 पूरी कर ली गई हैं।
    पर्यटन मित्र एवं पर्यटन दीदी नामक पहल की शुरुआत
    मंत्रालय ने 27 सितंबर, 2024 को विश्व पर्यटन दिवस पर ‘पर्यटन मित्र एवं पर्यटन दीदी’ नामक पहल की शुरुआत की है। इसके अलावा, मंत्रालय ने भारत आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए आठ प्रमुख हॉस्पिटैलिटी चेन व 21 होटल प्रबंधन संस्थानों से समझौता किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारत में iPhone 18 Pro और Pro Max की बिक्री शुरू, जानिए EMI, बैंक ऑफर्स और टॉप मॉडल की कीमतें

    September 18, 2026

    ऑयल इंडिया गहरे पानी में तेल ढूंढ़ने के लिए करेंगी 15,000 करोड़ का निवेश, 8 कुएं खोदने की है योजना

    September 18, 2026

    अमेरिका के बाद जापान ने बढ़ाई ब्याज दर, बाजारों की नजर अब भारत पर टिकी, रेपो रेट बढ़ा तो महंगे हो जाएंगे लोन

    September 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.