गुजरात 16 नवंबर 2024। अहमदाबाद के बोपल इलाके में बहुमंजिला आवासीय इमारत में आग लगने से 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इस दौरान 22 लोग घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बोपल पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि 21 मंजिला ‘इस्कॉन प्लेटिना’ इमारत की आठवीं मंजिल पर शुक्रवार रात करीब 10.40 बजे आग लग गई। आग जल्द ही इमारत की 21वीं मंजिल तक फैल गई।
अतिरिक्त मुख्य अग्निशमन अधिकारी मिथुन मिस्त्री ने बताया कि इमारत से 200 से अधिक निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और आग बुझाने के लिए कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि ऐसा लगता है कि इमारत की आठवीं मंजिल पर ‘इलेक्ट्रिक डक्ट’ में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी, लेकिन वास्तविक कारण का पता लगाया जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि हादसे में घायल हुए लोगों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुजुर्ग महिला मिलाबेन शाह ने दम तोड़ दिया। शनिवार तड़के 3.40 बजे तक आग बुझाने का काम जारी रहा।
Trending
- महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण
- श्रेया घोषाल आज हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ सिंगर्स में से एक 13 की उम्र से भर रही हैं टैक्स…
- देर रात ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी…
- छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना
- भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
- कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
- छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…

