Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘जेल भेजेंगे तो चला जाऊंगा’, स्कूल अभियान नहीं रुकेगा’, FIR के बाद अभिजीत दीपके का सीधा चैलेंज
    • 22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा,मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत…
    • स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…
    • राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के कामकाज पर उठा सवाल, CJI सूर्यकांत ने कहा-तय प्रक्रिया के तहत विचार होगा
    • आरंग: सीमेंट पोल से वार कर महिला की हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी…
    • दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका का दिल्ली पुलिस ने किया विरोध, बताया ‘मास्टरमाइंड’
    • बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित 24 साल बाद टीवी पर होस्ट बनकर लौट रहीं …
    • बॉलीवुड संगीत:कुमार सानू और उदित नारायण की जोड़ी फिर आएगी साथ…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 27
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»21 साल की मुस्कान की हत्या, जिम ट्रेनर इमरान ने घर में अकेला देख चाकू से गोदा
    क्राइम

    21 साल की मुस्कान की हत्या, जिम ट्रेनर इमरान ने घर में अकेला देख चाकू से गोदा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली | पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में 21 साल की युवती मुस्कान की हत्या से सनसनी फैल गई। आरोप है कि घर में अकेली मुस्कान पर एक युवक ने चाकू से हमला किया और वारदात के बाद फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान इमरान के तौर पर बताई जा रही है, जो जिम ट्रेनर है। हालांकि, पुलिस की जांच पूरी होने और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की वजह और घटनाक्रम की तस्वीर साफ होगी। यह वारदात ओल्ड महावीर नगर इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, जिस समय हमला हुआ, मुस्कान घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी उसके घर पहुंचा। आरोप है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और युवक ने मुस्कान पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसकी मौत हो गई।

    मुस्कान की मौत की खबर मिलते ही परिवार और परिचितों में हड़कंप मच गया। उसके दोस्त अमन के मुताबिक, मुस्कान की बहन ने फोन कर घटना की जानकारी दी थी। अमन का दावा है कि परिवार की ओर से उसे पहले इमरान के बारे में बताया गया था और कहा गया था कि वह मुस्कान को परेशान करता था। हालांकि, इन दावों की पुष्टि अभी नहीं हुई है और पुलिस जांच में जुटी है। बताया गया है कि मुस्कान पढ़ाई कर रही थी और पार्ट टाइम मॉडलिंग भी करती थी। वह तीन बहनों में सबसे छोटी थी। परिवार में उसका एक भाई भी है। अचानक हुई इस वारदात के बाद घर में मातम पसरा हुआ है।

    CCTV और फॉरेंसिक जांच से जुटाए जा रहे सुराग

    पुलिस के सामने फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती आरोपी तक पहुंचना है। वारदात के बाद से इमरान फरार बताया जा रहा है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। इससे आरोपी के घटनास्थल तक पहुंचने और वहां से निकलने की जानकारी मिलने की उम्मीद है।

    घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की है और जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मुस्कान और आरोपी के बीच संबंध, उनकी हालिया बातचीत और घटना से पहले की गतिविधियों की भी पड़ताल कर रही है। हत्या के पीछे की असली वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

    लगातार सामने आ रही चाकूबाजी की घटनाएं

    मुस्कान हत्याकांड ऐसे समय सामने आया है, जब राजधानी के अलग-अलग इलाकों में हिंसक घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं। पश्चिम विहार वेस्ट में भी बुधवार को निहाल नाम के एक व्यक्ति को गोली मारे जाने की जानकारी सामने आई। शुरुआती जांच में पुलिस प्रेम-प्रसंग समेत अलग-अलग पहलुओं को देख रही है।

    इससे पहले कल्याणपुरी में 22 साल के जय सिंह की हत्या का मामला सामने आया था। परिवार में बेटे के जन्म के करीब 10 दिन बाद ही उसकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

    तिलक नगर मामले में फिलहाल पुलिस का पूरा फोकस आरोपी की गिरफ्तारी और हत्या की वजह सामने लाने पर है। CCTV फुटेज, फॉरेंसिक साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आरंग: सीमेंट पोल से वार कर महिला की हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी…

    August 27, 2026

    रुड़की में रक्षाबंधन से ठीक पहले दो सगी बहनों का भाई ने किया मर्डर, चरित्र पर था शक!, जीजा को भी मारी गोली

    August 26, 2026

    6 माह के मासूम को पिता ने पटक-पटककर मार डाला

    August 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.