Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘जेल भेजेंगे तो चला जाऊंगा’, स्कूल अभियान नहीं रुकेगा’, FIR के बाद अभिजीत दीपके का सीधा चैलेंज
    • 22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा,मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत…
    • स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…
    • राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के कामकाज पर उठा सवाल, CJI सूर्यकांत ने कहा-तय प्रक्रिया के तहत विचार होगा
    • आरंग: सीमेंट पोल से वार कर महिला की हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी…
    • दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका का दिल्ली पुलिस ने किया विरोध, बताया ‘मास्टरमाइंड’
    • बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित 24 साल बाद टीवी पर होस्ट बनकर लौट रहीं …
    • बॉलीवुड संगीत:कुमार सानू और उदित नारायण की जोड़ी फिर आएगी साथ…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 27
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»रुड़की में रक्षाबंधन से ठीक पहले दो सगी बहनों का भाई ने किया मर्डर, चरित्र पर था शक!, जीजा को भी मारी गोली
    क्राइम

    रुड़की में रक्षाबंधन से ठीक पहले दो सगी बहनों का भाई ने किया मर्डर, चरित्र पर था शक!, जीजा को भी मारी गोली

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हरिद्वार: हरिद्वार जिले के रुड़की में एक भाई ने अपनी दो सगी बहनों का मर्डर कर दिया। रक्षाबंधन से ठीक पहले हुए इस वारदात से पुरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने देर रात ही सगी बहनों की हत्या का आरोपी भाई विक्की को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि भाई अपनी ही बहनों पर चरित्र को लेकर शक करता था। जिस वजह से उसने इस पूरी वारदात को अंजाम दिया।

    गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। वारदात दो अलग-अलग जगहों करीब 10 से 15 मिनट में हुई जिससे पुलिस महकमे में भी खलबली मच गई। बताया जा रहा है कि गणेशपुर इलाके में आरोपी ने पहले अपनी बहन शकुंतला पर फायरिंग की। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

    इसके बाद आरोपी आजाद नगर-पनियाला रोड की ओर पहुंचा, जहां उसने दूसरी बहन पुष्पा और उसके पति पर गोली चला दी। दोनों घटनाओं में घायल महिलाओं को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। पुष्पा का पति भी गोली लगने से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों घटनाक्रम में करीब 10 से 15 मिनट का अंतराल रहा।

    पारिवारिक विवाद की आशंका जताई

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीमें दोनों घटनास्थलों पर पहुंचीं और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस अधिकारियों ने मौके से जुड़े साक्ष्यों को जुटाने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली। प्रारंभिक जांच में वारदात के पीछे पारिवारिक विवाद की आशंका जताई गई। दोनों बहनों की हत्या के बाद आरोपी विक्की के फरार होने के बाद पुलिस देर रात उसे गिरफ्तार करने में कामयाब हो पाई है।

    एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि पुलिस ने बहनों की हत्या करने वाले भाई विवेक को गिरफ्तार कर लिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आरंग: सीमेंट पोल से वार कर महिला की हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी…

    August 27, 2026

    21 साल की मुस्कान की हत्या, जिम ट्रेनर इमरान ने घर में अकेला देख चाकू से गोदा

    August 27, 2026

    6 माह के मासूम को पिता ने पटक-पटककर मार डाला

    August 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.