मुख्य समाचार

पुणे में पुलिस भर्ती के दौरान 23 वर्षीय पुरुषोत्तम भीमराव बुरुकुल की दौड़ के दौरान अचानक मौत…

पुणे: पुणे से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां पुलिस भर्ती के लिए आए एक 23 साल के शख्स की मौत हो गई. यह घटना तब हुई जब शख्स 1600 मीटर दौड़ में भाग ले रहा था. शख्स का नाम पुरुषोत्तम भीमराव बुरुकुल है और वह बुलढाणा के देऊलगांव राजा तालुका के चिंचोली बुरुकुल का रहने वाला है. 

एकलौते थे पुरषोत्तम

खबरों के मुताबिक, दौड़ के दो राउंड सफलतापूर्वक पूरे करने के बाद, तीसरे राउंड के दौरान उन्हें अचानक दौरा (seizure/fit) पड़ा और वे ट्रैक पर ही गिर पड़े.हालांकि अधिकारियों ने उन्हें तुरंत ससून अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुरुषोत्तम अपने परिवार के इकलौते बेटे थे और अपने माता-पिता और दो बहनों की सहायता के लिए सरकारी नौकरी पाने की खातिर अथक परिश्रम कर रहे थे.

पिता लकवे के चलते बिस्तर पर हैं 

पुरषोत्तम के पिता पिछले कई वर्षों से लकवा (paralysis) के कारण बिस्तर पर हैं, ऐसे में उनकी मृत्यु ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है. पुलिस बल में शामिल होने के अपने सपने को पूरा करने की कोशिश में जान गंवाने वाले इस युवा उम्मीदवार की मौत से पूरा चिंचोली बुरुकुल गाँव शोक में डूबा है.

Related Articles

Back to top button