Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में हुए विविध कार्यक्रम
    • नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण
    • विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम
    • मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन के दो दिवसीय ‘संवाद’ कार्यक्रम के समापन समारोह में हुए शामिल
    • BREAKING:छत्तीसगढ़ वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले में बड़ा हादसा टला काफिले में घुसी तेज रफ्तार कार, पीए समेत 6 लोग घायल…
    • तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पुरानी यादें : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल
    • ‘जिस रिश्ते में प्यार की कद्र न हो’, मां ने कही थे ये बात, अगले दिन पति-बेटा खाई में गिरे, खुद भी लगाई छलांग
    • आपत्तिजनक हालत में नहाते हुए दिखा स्कूल का Principal  निलंबित, तैरना सिखाने के बहाने छात्राओं को ले गया बांध
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»28 अगस्त को लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण? भारत में दिखाई देगा या नहीं
    धर्म आस्था

    28 अगस्त को लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण? भारत में दिखाई देगा या नहीं

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chandra Grahan 2026: साल 2026 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को लगेगा. यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा. इस दौरान चंद्रमा का एक बड़ा हिस्सा पृथ्वी की गहरी छाया में आ जाएगा. ग्रहण के चरम पर चंद्रमा का करीब 93 फीसदी हिस्सा छाया में रहेगा, जिससे उसका कुछ हिस्सा तांबे या लाल रंग का दिखाई दे सकता है. 

    चंद्र ग्रहण 2026 का समय

    भारतीय समय के अनुसार, इस चंद्र ग्रहण की मुख्य अवस्थाएं सुबह के समय होंगी:

    • आंशिक चंद्र ग्रहण शुरू: सुबह 8:04 बजे
    • आंशिक ग्रहण समाप्त: सुबह 11:21 बजे
    • आंशिक ग्रहण की अवधि: करीब 3 घंटे 18 मिनट

    क्या भारत में दिखाई देगा चंद्र ग्रहण?

    28 अगस्त का चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा. ग्रहण के समय भारत में सुबह होगी, इसलिए चंद्रमा आसमान में दिखाई नहीं देगा.

    क्या भारत में लगेगा चंद्र ग्रहण का सूतक काल?

    चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. ऐसे में लोगों को सूतक से जुड़े नियमों का पालन करने की जरूरत नहीं होगी. इस दिन अन्य दिनों की तरह पूजा-पाठ और धार्मिक कार्य सामान्य रूप से किए जा सकेंगे.

    कहां-कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण?

    चंद्र ग्रहण मुख्य रूप से इन क्षेत्रों में दिखाई देगा:

    • पश्चिमी एशिया के कुछ हिस्सों में
    • दक्षिणी अमेरिका
    • अफ्रीका
    • यूरोप

    क्यों लाल दिखाई देता है चंद्रमा?

    चंद्र ग्रहण के दौरान पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और उसकी छाया चंद्रमा पर पड़ती है. जब चंद्रमा पृथ्वी की गहरी छाया में प्रवेश करता है, तब पृथ्वी के वायुमंडल से होकर गुजरने वाली लाल और नारंगी रोशनी चंद्रमा तक पहुंचती है. इसी वजह से ग्रहण के दौरान चंद्रमा का कुछ हिस्सा तांबे या लाल रंग का दिखाई दे सकता है.

    (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    चंद्र ग्रहण पर इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

    August 23, 2026

    पुत्रदा एकादशी : ऐसे करें भगवान विष्णु की आराधना

    August 21, 2026

    30 के बाद बदल जाती है इन 2 मूलांक वालों की जिंदगी

    August 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.