Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राज्यपाल श्री डेका ने न्यायाधिपति श्री कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ
    • राज्यपाल ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में कन्या छात्रावास, मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का किया शुभारंभ
    • डिजिटल क्रांति की राह पर सारंगढ़-बिलाईगढ़,तकनीक से बदली खेती की तस्वीर, डिजिटल क्रॉप सर्वे में रचा इतिहास
    • सुशासन एवं स्वप्रगटीकरण की दिशा में अभिनव पहल का एक वर्ष पूर्ण, जानकारी सबकी, निगरानी सबकी
    • आत्मनिर्भरता की नई मिसाल- खेतों से मशरूम उत्पादन तक मिथिला दीदी ने लिखी सफलता की नई कहानी
    • श्रद्धा से लेकर कृति तक: बिजनेस में भी बॉस हैं ये 10 सितारे; हर दिन छापते हैं करोड़ों! किसका ब्रांड है सबसे कीमती?
    • हिमाचल में आरएसएस स्कूलों की पैरवी, सांसद कंगना रनौत बोलीं- भाजपा की सरकार बनी तो लागू करेंगे योजना
    • पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»30 के बाद बदल जाती है इन 2 मूलांक वालों की जिंदगी
    धर्म आस्था

    30 के बाद बदल जाती है इन 2 मूलांक वालों की जिंदगी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Numerology: हर व्यक्ति की जन्म तारीख उसके जीवन से जुड़ी कई खास बातें बताती है. अंक ज्योतिष में इन्हीं तारीखों से मूलांक निकाला जाता है. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार, कुछ मूलांक वाले लोगों को सफलता के लिए लंबा इंतजार और संघर्ष करना पड़ता है. लेकिन उम्र बढ़ने के साथ इनके हालात बदलने लगते हैं और 30 की उम्र के बाद किस्मत का साथ मिलने की मान्यता है. आइए जानते हैं वे कौन से मूलांक हैं. 

    मूलांक 8: मेहनत के बाद मिलती है सफलता

    अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 8 होगा. अंक ज्योतिष में मूलांक 8 का संबंध शनि देव से माना जाता है.

    मूलांक 8 वाले लोगों को जीवन के शुरुआती दौर में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. करियर में सफलता पाने के लिए इन्हें अधिक मेहनत करनी पड़ती है. कई बार मेहनत के मुताबिक परिणाम मिलने में भी देरी होती है. हालांकि, यही संघर्ष इन्हें मजबूत बनाता है. उम्र बढ़ने के साथ इनमें जिम्मेदारी और समझदारी बढ़ती है. 30 की उम्र के बाद करियर और आर्थिक स्थिति में सुधार के अवसर मिल सकते हैं.

    मूलांक 4: गलतियों से सीखकर आगे बढ़ते हैं

    जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 माना जाता है. अंक ज्योतिष में इस मूलांक का संबंध राहु से बताया गया है.

    मूलांक 4 वाले लोग दूसरों से अलग सोचते हैं और अपनी शर्तों पर काम करने के लिए जाने जाते हैं. शुरुआती उम्र में जल्दबाजी में लिए गए फैसलों के कारण इन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है. कई बार इन्हें सफलता पाने के लिए बार-बार प्रयास करना पड़ता है. समय के साथ ये अपनी गलतियों से सीखते हैं और फैसले लेते समय अधिक सावधानी बरतने लगते हैं. 30 की उम्र के बाद जीवन में स्थिरता आने और करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलने की मान्यता है.

    30 के बाद क्यों बदलती है जिंदगी?

    अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 4 और 8 वालों को शुरुआती जीवन में संघर्ष करना पड़ सकता है. इन संघर्षों से मिली सीख आगे चलकर उनकी सफलता का आधार बन सकती है.

    (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    7 ​सितंबर को अजा ​एकादशी, विष्णु पूजा में सुनें राजा हरिश्चंद्र की कथा, मुहूर्त, पारण

    September 6, 2026

    कृष्ण जन्म की खुशी में डूबा भारत, देशभर में दिखा आस्था और उत्सव का अद्भुत संगम

    September 4, 2026

    कृष्ण जन्माष्टमी पर 15 साल बाद विशेष संयोग, बन रहे 6 शुभ योग, जानिए शुभ मुहूर्त…

    September 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.