Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की बैठक,तय सीमा में पेट्रोल-डीजल देने के निर्देश
    • केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में 19 मई को बस्तर में आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक
    • छत्तीसगढ़ का स्मार्ट रजिस्ट्री मॉडल बना देश के लिए प्रेरणादायी उदाहरण
    • जनजातीय गांवों तक पहुंचेगी योजनाओं की सुविधा
    • इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल श्री डेका
    • प्रशासनिक फेरबदल: उप सचिव और अवर सचिवों समेत कई कर्मचारियों के तबादले
    • अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
    • छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर विचार जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»3 साल की बेटी को लोरी गाकर सुलाया और फिर ले ली जान, मकान मालिक से अवैध संबंध में पागल हुई मां
    क्राइम

    3 साल की बेटी को लोरी गाकर सुलाया और फिर ले ली जान, मकान मालिक से अवैध संबंध में पागल हुई मां

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अजमेर की आनासागर झील से बुधवार सुबह एक तीन साल की बच्ची का शव मिलने के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई. पुलिस की जांच में जो सच सामने आया, उसने रिश्तों की मर्यादा और मातृत्व पर ही सवाल खड़े कर दिए. बच्ची की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी सगी मां ने ही की थी. पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर रात अंजलि उर्फ प्रिया नामक महिला अपनी तीन साल की बेटी काव्य उर्फ आरु को आनासागर झील के पास डोली में लेकर पहुंची. उसने पहले बच्ची को गोद में लिटाकर लोरी गाई और सुला दिया. जब बच्ची गहरी नींद में सो गई, तो उसी मां ने उसे बेरहमी से झील के गहरे पानी में धकेल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

    मकान मालिक से हो गए अवैध संबंध
    पुलिस की पूछताछ में अंजलि ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने बताया कि उसकी शादी उत्तर प्रदेश के वाराणसी में राजू कुंजोरिया से हुई थी. वहां वह मकान मालिक अल्केश गुप्ता के साथ अवैध संबंध में आ गई. इस वजह से उसने अपने पति को छोड़ दिया और अल्केश के साथ अजमेर आकर लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी.

    एक तरफ उसका पति राजू लगातार फोन पर झगड़ा करता था, वहीं अल्केश के साथ भी खर्च और तालमेल को लेकर विवाद होते रहते थे. रोज-रोज के झगड़ों और मानसिक तनाव के कारण अंजलि ने अपनी मासूम बेटी की जान लेने का फैसला कर लिया.

    आरोपी मां गिरफ्तार
    बुधवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने झील में बच्ची का शव देखा, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी. क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को निकाला और अस्पताल के चीरघर में रखवाया. सीओ नॉर्थ रूद्रप्रकाश और थाना अधिकारी अरविंद चारण ने बताया कि पूछताछ में अंजलि ने अपना गुनाह कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस वारदात में लिव-इन पार्टनर अल्केश की कोई भूमिका थी या नहीं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जालना में 19 साल के युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या

    May 15, 2026

    बीजेपी ने अपने ही पूर्व प्रवक्ता को 1 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा, जानें क्या है पूरा मामला

    May 15, 2026

    देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार

    May 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.