Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेजबहार फेस-1 कॉलोनी की भूमि से गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने हटाया अतिक्रमण
    • हनीमून ट्रिप पर गई नवविवाहिता की मौत, मसूरी के होम स्टे में संदिग्ध हालात में मिला शव
    • सागवाड़ा से सूरत जा रही बस ट्रक से टकराई, 6 यात्रियों की मौत
    • नया स्कॉर्पियो ले कर जा रहे थे घर, पलटने से 2 लोगों की मौत, 10 लोग घायल 
    • 16 साल के लड़के संग फरार हुई शादीशुदा महिला
    • साड़ी में लड़की ने किया Michael Jackson स्टाइल डांस, मूनवॉक देख लोगों की खुली रह गई आंखें
    • सोलन में सड़क विवाद के बीच अचानक गिरा व्यक्ति और हो गई मौत, जांच में जुटी पुलिस
    • प्यार में नाकामी : बौखलाए युवक ने दो बहनों को मारी गोली, गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, June 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»रेत खनन विवाद को लेकर 30 लोगों ने बीजेपी नेता लल्ला सिंह को फॉर्च्यूनर में जलाकर मार डाला; फोर्स तैनात
    क्राइम

    रेत खनन विवाद को लेकर 30 लोगों ने बीजेपी नेता लल्ला सिंह को फॉर्च्यूनर में जलाकर मार डाला; फोर्स तैनात

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरिया। डिजिटल डेस्क, कोरिया। छत्तसीगढ़ के कोरिया जिले के सोनहत तहसील अंतर्गत ग्राम कटगोड़ी से लगे नवगई में मंगलवार देर रात रेत के अवैध कारोबार को लेकर हुई रंजिश ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। लगभग 30 लोगों की भीड़ ने फॉर्च्यूनर सवार भाजपा नेता और सोनहत जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले टिपर से कई बार टक्कर मारकर फॉर्च्यूनर के दरवाजे जाम कर दिए, फिर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

    आग की लपटों में घिरने से फॉर्च्यूनर में सवार भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उनका शव पूरी तरह जलकर खाक हो गया। वाहन का शीशा तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश कर रहे उनके तीन समर्थक भी बुरी तरह झुलस गए। हमलावरों ने बाहर निकल रहे लोगों से भी बेरहमी से मारपीट की। 40 से 60 फीसदी तक झुलसे घायलों को पहले बैकुंठपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में अंबिकापुर फिर रायपुर शिफ्ट किया गया है।

    क्यों बढ़ा इतना तनाव?

    लल्ला सिंह का बैकुंठपुर के महलपारा के अलावा नवगई में भी घर है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक दोनों पक्ष के बीच रेत के कारोबार को लेकर लंबे समय से तनातनी चल रही थी। मंगलवार दोपहर मृतक पक्ष के एक सदस्य ने दूसरे पक्ष के युवक, जो आरोपित का भतीजा बताया जा रहा है, से मारपीट कर दी थी। इसी के बाद दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया।

    बताया जा रहा है कि मंगलवार रात भरत सिंह अपने समर्थकों के साथ तीन वाहनों में सवार होकर दूसरे पक्ष के घर पहुंचे थे। वहीं बातचीत के दौरान विवाद इतना बढ़ा कि दूसरे पक्ष ने टिपर वाहन से फॉर्च्यूनर को टक्कर मारना शुरू कर दिया। एक वाहन तो मौके से भाग निकला, लेकिन दो वाहन घेर लिए गए।

    हमलावरों ने फॉर्च्यूनर को किया आग के हवाले

    हमलावरों ने फॉर्च्यूनर को घेरकर आग के हवाले कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा रेंज के आइजी देर रात ही घटनास्थल नवगई पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया और जांच के निर्देश दिए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार संदेहियों को हिरासत में लिया है।

    पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम आग लगने के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही एफआईआर दर्ज कर आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा, ताकि हमले के पीछे की सही कहानी सामने आ सके। फिलहाल पुलिस घटना के हर पहलू की बारीकी से पड़ताल कर रही है।

    इलाके में तनाव का माहौल

    इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे सोनहत इलाके में तनाव का माहौल है। बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव में तैनात कर दिया गया है। रेत के अवैध कारोबार को लेकर जिले में पहले भी कई बार विवाद हो चुके हैं, लेकिन इस तरह जिंदा जलाकर हत्या की वारदात से लोग सहमे हुए हैं।

    कौन थे भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह?

    मृतक भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह बैकुंठपुर-सोनहत क्षेत्र के रसूखदार और प्रभावशाली व्यक्ति थे। वे सोनहत जनपद पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष रह चुके थे। पहले वे पूर्व मंत्री रामचंद्र सिंहदेव के करीबी थे, वर्तमान में भाजपा से जुड़े थे। क्षेत्र में उनका खासा राजनीतिक प्रभाव था।

    लल्ला सिंह बड़े ठेकेदार थे और क्रशर का कारोबार भी चलाते थे। उनके भतीजे को हाल ही में रेत का ठेका मिला था, जिसे लेकर दूसरे पक्ष से विवाद चल रहा था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सेजबहार फेस-1 कॉलोनी की भूमि से गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने हटाया अतिक्रमण

    June 17, 2026

    प्यार में नाकामी : बौखलाए युवक ने दो बहनों को मारी गोली, गिरफ्तार

    June 17, 2026

    विधवा प्रेमिका संग रहने के लिए पत्नी को हटा दिया रास्ते से,मंदिर ले गया, प्रसाद कहकर पिलाया जहरीला जूस…

    June 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.