Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • होर्मुज में अमेरिकी मिसाइल अटैक, हिमाचल के लाल आदित्य शर्मा ने गंवाई जान, इकलौते बेटे थे
    • हांसी में युवक-युवतियों को एक्सरसाइज करवा रहा था मालिक, बदमाशों ने गोलियों से भूना
    • शादी की उम्र नहीं हुई, लिव-इन में रहने की इच्छा! हाईकोर्ट ने कहा- सुरक्षा मिलेगी लेकिन UCC में दर्ज कराएं रिश्ता
    • छत्तीसगढ़ के लाल विजय श्रीवास्तव को ‘अमेरिका बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ द्वारा आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय जज नियुक्त किया गया
    • अंबिकापुर-बिलासपुर NH पर सडक़ हादसे में शिक्षक की मौत, साथी की हालत नाजुक…
    • परफ्यूम लगाने के बावजूद खुशबू जल्दी उड़ जाती है? जानिए EDC, EDT और EDP कोड्स का सही मतलब खरीदते समय न हो गलती
    • तो इसलिए कटा दीपक का टिकट? दिलीप जायसवाल ने ‘लिखित वादे’ पर दिया बयान
    • बैतूल में सेप्टिक टैंक में दम घुटने से दो सगे भाइयों की मौत, एक अन्य युवक की हालत खराब
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, June 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»रिहायशी इलाके से 4 और फैक्ट्रियां सीज,अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 8 मौतों के बाद बड़ी कार्रवाई…
    BREKING NEWS

    रिहायशी इलाके से 4 और फैक्ट्रियां सीज,अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 8 मौतों के बाद बड़ी कार्रवाई…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजस्थान- राजधानी जयपुर के खो-नागोरियान इलाके में मंगलवार को एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई. इस दर्दनाक हादसे के बाद हरकत में आई पुलिस ने बुधवार को रिहायशी इलाके में बड़ी छापेमारी की. पुलिस ने आयशा कॉलोनी और जावेद नगर से 4 और अवैध पटाखा फैक्ट्रियां ढूंढ निकाली हैं, जिन्हें तुरंत सीज़ कर दिया गया. इन फैक्ट्रियों से भारी मात्रा में पोटाश, बारूद और बने हुए अवैध पटाखे बरामद हुए.

    कल हुए ब्लास्ट मामले में बड़ा अपडेट

    मंगलवार को हुए हादसे में जान गंवाने वाले सभी 8 लोगों की पहचान हो गई है. बुधवार को दो और शवों की शिनाख्त गाजियाबाद के रहने वाले नासिर और दिल्ली के रहने वाले रेहान के रूप में हुई है. ये दोनों हादसे के वक्त फैक्ट्री के अंदर ही काम कर रहे थे. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए हैं. बाकी 6 मृतकों के नाम समीर, आजिम, अब्दुल वहीद, रबिल, बिलाल और अशरफ हैं.

    भू-माफिया निकले फैक्ट्री-मकान के मालिक

    जांच में सामने आया है कि जिस मकान में ब्लास्ट हुआ, उसके मालिक याकूब और कय्यूम रिश्ते में चाचा-भतीजा हैं. ये दोनों इलाके के बड़े भू-माफिया बताए जा रहे हैं. इनके खिलाफ खो-नागोरियान थाने में जमीन कब्जाने के पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं. सितंबर महीने में भी एक महिला ने इनके खिलाफ केस दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी.

    एक ही मीटर से चल रही थी दो घरों की बिजली

    हादसे वाली जगह पर एक और बड़ी लापरवाही सामने आई है. आरोपी याकूब और कय्यूम के दो अलग-अलग मकानों की बिजली एक ही मीटर से अवैध रूप से चल रही थी. इसी बिजली का इस्तेमाल कमर्शियल स्तर पर बारूद पीसने और पटाखे बनाने के लिए किया जा रहा था. स्थानीय पुलिस की लापरवाही और साठगांठ को लेकर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं.

    रेड में मिलीं 4 नई फैक्ट्रियां, ‘राजा’ की तलाश

    ब्लास्ट के बाद पुलिस ने जब बुधवार को आयशा कॉलोनी और जावेद नगर में सर्च ऑपरेशन चलाया, तो वहां 4 और अवैध फैक्ट्रियां चलती मिलीं. जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है. इनमें से एक फैक्ट्री को ‘राजा’ नाम का शख्स चला रहा था, जिसका कनेक्शन यूपी के गाजियाबाद से सामने आया है. राजा फिलहाल मौके से फरार है और पुलिस बिजली बिल व अन्य कागजात के जरिए उसकी तलाश कर रही है. बाकी फैक्ट्रियां भी याकूब और कय्यूम की ही बताई जा रही हैं.CM ने जताया दुख, कमिश्नर ने कही सख्त कार्रवाई की बात

    हादसे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने गहरा दुख जताते हुए पीड़ितों को हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं. वहीं, जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने कहा कि घनी आबादी वाले आवासीय क्षेत्र में यह गोदाम अवैध रूप से चल रहा था. फॉरेंसिक जांच के बाद मकान मालिक और इस धंधे से जुड़े सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    होर्मुज में अमेरिकी मिसाइल अटैक, हिमाचल के लाल आदित्य शर्मा ने गंवाई जान, इकलौते बेटे थे

    June 11, 2026

    दिल्ली के मायापुरी में स्टील कटिंग फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की 18 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

    June 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:होम मेकर की मौत पर 30 हजार रुपए मंथली के हिसाब से तय हो मुआवजा…

    June 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.