Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • परिजनों के आरोप के बाद कब्र से निकाला गया निलोफर का शव…
    • भोगपुरम एयरपोर्ट पर शुरू हुई कमर्शियल फ्लाइट सर्विस,विशाखापत्तनम एयरपोर्ट को कर्मचारियों ने नम आंखों से दी विदाई…
    • बॉलीवुड की उभरती कलाकर अनन्या राज का 35 साल की उम्र में निधन…
    • ड्रीम कपल: पत्नी की एक पुरानी ख्वाहिश के लिए घर बेचकर बंजर जमीन को बनाया फूलों की ‘जन्नत’…
    • Alto K10 से लेकर Dzire CNG, Hyryder और Innova Hycross तक. देखें भारत में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हर सेगमेंट में कारों की पूरी लिस्ट…
    • बंगाल: बीरभूम में तारापीठ मंदिर के पास होटल में भीषण आग, 6 लोगों की दर्दनाक मौत
    • रायपुर में लॉन्च हुआ 10 किलो का पारदर्शी कंपोजिट सिलेंडर, 4 घंटे में मिलेगी डिलीवरी…
    • अपनी माटी और खेती-किसानी से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आत्मीय जुड़ाव,सुबह-सुबह पहुंचे खेत ,बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, August 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»भोगपुरम एयरपोर्ट पर शुरू हुई कमर्शियल फ्लाइट सर्विस,विशाखापत्तनम एयरपोर्ट को कर्मचारियों ने नम आंखों से दी विदाई…
    मुख्य समाचार

    भोगपुरम एयरपोर्ट पर शुरू हुई कमर्शियल फ्लाइट सर्विस,विशाखापत्तनम एयरपोर्ट को कर्मचारियों ने नम आंखों से दी विदाई…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    विशाखापत्तनम: विशाखापत्तनम एयरपोर्ट से कमर्शियल उड़ानों के बंद होने के साथ ही रव‍िवार की रात विजाग के एविएशन इतिहास का एक चैप्‍टर भावुकता भरे माहौल में खत्म हो गया. सोमवार से भोगपुरम में अल्लूरी सीताराम राजू इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कामकाज शुरू होने से पहले आखिरी तय उड़ान इंडिगो 6E 2018 थी, जो रात 10:45 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई. सालों तक यात्रियों की सेवा करने वाले एयरपोर्ट कर्मचारियों के लिए आखिरी कुछ घंटे भावुकता से भरे थे. एयरपोर्ट से जब उपकरण और सामान हटाए जा रहे थे तो कई कर्मचारी रोते हुए दिखे. यह उस दौर का अंत था, जिसे उन्होंने खुद देखा था और जिसे बनाने में मदद की थी.

    एयरपोर्ट का एयरफील्ड मूल रूप से दूसरे विश्व युद्ध के दौरान रॉयल एयरफोर्स के लिए बनाया गया था और 1962 में इसे आम लोगों की उड़ानों के लिए खोला गया था. भारतीय नौसेना ने 1972 में यहां एविएशन ऑपरेशन शुरू किया और 1991 में इस सुविधा को औपचारिक रूप से INS देगा (INS Dega) के तौर पर शुरू किया गया.

    भोगपुरम एयरपोर्ट पर शुरू हुई कमर्शियल फ्लाइट सर्विस

    आंध्र प्रदेश के नए अल्लूरी सीताराम राजू इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार, 17 अगस्त से कमर्शियल फ्लाइट ऑपरेशन्स शुरू हो गई. हैदराबाद से इंडिगो की पहली फ्लाइट के पहुंचने के साथ ही इस नए एयरपोर्ट से यात्री सेवाओं का आगाज हुआ. अब विशाखापट्टनम से चलने वाली सभी शेड्यूल्ड कमर्शियल फ्लाइट्स भोगापुरम एयरपोर्ट से ही ऑपरेट होंगी.  

    आखिरी शेड्यूल्ड कमर्शियल फ्लाइट दिल्ली के लिए हुई थी रवाना

    भोगापुरम एयरपोर्ट शुरू होने के साथ ही पुराने विशाखापट्टनम एयरपोर्ट से शेड्यूल्ड कमर्शियल फ्लाइट ऑपरेशन्स बंद कर दिए गए हैं. 16 अगस्त को विशाखापट्टनम एयरपोर्ट से आखिरी शेड्यूल्ड कमर्शियल फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना हुई थी. हालांकि पुराना एयरपोर्ट पूरी तरह बंद नहीं होगा. वहां डिफेंस और पुलिस ऑपरेशन्स, VIP  मूवमेंट और अनशेड्यूल्ड स्पेशल फ्लाइट्स जारी रहेंगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    परिजनों के आरोप के बाद कब्र से निकाला गया निलोफर का शव…

    August 17, 2026

    मारपीट और भगदड़ की नौबत:’16 रुपये में कपड़े’ 16 मिनट का ऑफर, कानपुर में आधी रात मचे बवाल पर हुआ एक्शन…

    August 17, 2026

    NLSIU में CJI सूर्यकांत और BCI चेयरमैन मनन कुमार के दौरे पर विवाद, 702 छात्रों ने जताया विरोध

    August 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.