Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • छत्तीसगढ़ में शिक्षकों का तबादला, शिक्षा विभाग ने जारी की लिस्ट, देखें किसको कहां मिली जिम्मेदारी…
    • सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन
    • संरक्षित खेती और उद्यानिकी से जशपुर के किसान अनारथ साय ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
    • 1 साल से घर में पड़ा था महिला का कंकाल,पड़ोसी और रिश्तेदार बेखबर…
    • युद्धग्रस्त रूस में इन दिनों एक बेहद खौफनाक और चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा , दुल्हन जो जंग के मैदान से चुनती है दूल्हा, खून से भरती है मांग, फिर… 
    • सोनू निगम का पहला हरियाणवी सॉन्ग चुन्नी यूट्यूब पर छाया…
    • 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं 17 अगस्त को मॉप-अप दिवस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, August 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»40 साल पहले 14 की उम्र में हत्या की थी, मुहम्मद अली के कबूलनामे से पुलिस भी असमंजस में फंसी
    मुख्य समाचार

    40 साल पहले 14 की उम्र में हत्या की थी, मुहम्मद अली के कबूलनामे से पुलिस भी असमंजस में फंसी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोझिकोड : साल 1986, कन्नूर जिले के इरिट्टी का रहने वाला किशोर मोहनन केरल के कूदारंजी में नाले में मृत मिला था। तब उसकी पहचान नहीं हो सकी। मोहनन के परिवार वाले 40 साल तक मौत से बेखबर रहे। उन्हें सिर्फ इतना पता था कि किशोर मोहनन मजदूरी करने कोझिकोड़ गया और फिर लापता हो गया। चार दशक बाद अचानक कोझिकोड़ के तिरुवंबाडी पुलिस के सामने 55 साल का मुहम्मद अली सामने आया। उसने बताया कि मोहनन की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए सरेंडर कर दिया। भूली-बिसरी घटना के सामने आने पर पुलिस भी चौंक गई। 11 महीनों तक उसके दावों की जांच के लिए 40 साल पुराने अखबार खंगाले गए। पुष्टि होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। हालांकि उसे जमानत भी मिल गई।

    यौन उत्पीड़न के विरोध में की थी हत्या

    कबूलनामे के मुताबिक, 1986 में मुहम्मद अली मुसलमान नहीं, क्रिश्चियन था। तब उसका नाम एंटनी था। उसकी उम्र 14 साल की थी। दिसंबर के महीने में किशोर मोहनन ने कूदारंजी में उसके साथ यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की थी। एंटनी ने इसका विरोध किया और पूरी ताकत लगाकर मोहनन को एक नाले में धकेल दिया। एंटनी उसे तब तक पानी के नीचे दबाए रखा, जब तक कि मोहनन की मौत नहीं हुई। तिरुवंबाडी पुलिस स्टेशन के एसएचओ प्रशांत के. ने बताया कि चार दशक पहले पुलिस ने इसे प्राकृतिक मौत माना था। शव की पहचान नहीं होने के कारण इस मामले को अज्ञात व्यक्ति के डूबने का मामला मानकर बंद कर दिया था।

    • 1986 में यौन शोषण के विरोध के दौरान एंटनी उर्फ मुहम्मद अली ने की थी हत्या
    • वारदात के बाद वह केरल और तमिलनाडु में भटकता रहा, धर्म भी बदल लिया
    • 40 साल बाद बच्चों के बड़े होने पर उतारा दिल का बोझ, कर दिया सरेंडर

    हत्या के बाद ईसाई से मुसलमान बना एंटनी

    इस घटना के बाद एंटनी घर छोड़कर भाग गया। वह केरल और तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में छोटे-मोटे काम करने लगा। फिर उसने ईसाई धर्म छोड़कर इस्लाम अपना लिया, अपना नाम मुहम्मद अली रख लिया। केरल के मलप्पुरम के वेंगारा में नारियल तोड़ने का काम करने लगा। फिर शादी की और चार बच्चों का पिता भी बना। उसके एक बेटे की नौ साल की उम्र में मौत हो गई। इस घटना ने उसके दिल पर गहरा असर पड़ा। एंटनी उर्फ मुहम्मद अली ने पुलिस को बताया कि बेटे की मौत के बाद ही वह अपना गुनाह कबूल करना चाहता था। मगर उसने दो बेटों और एक बेटी के भविष्य को देखते हुए सरेंडर के विचार को त्याग दिया। अब गुनाह कबूल करने के बाद वह राहत महसूस कर रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    1 साल से घर में पड़ा था महिला का कंकाल,पड़ोसी और रिश्तेदार बेखबर…

    August 8, 2026

    थम नहीं रहा छात्र आक्रोश! CM आवास घेराव के दौरान पुलिस और ABVP कार्यकर्ताओं में झड़प…

    August 8, 2026

    छत्तीसगढ़:अब ATM से मिलेगा अनाज, राशन लेने की प्रक्रिया होगी आसान,रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में ग्रेन एटीएम की शुरुआत…

    August 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.