Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मराठी फिल्म ‘बायंगी : पाळायची नाही टाळायची!’ का हुआ अनाउंसमेंट
    • पैर की अंगुली में चोट, साई सुदर्शन सीरीज से बाहर
    • सूर्यग्रहण 12 अगस्त को, इन तीन राशियों पर पड़ेगा असर
    • पाकिस्तान में Unknown Men का खौफ, खाना खाने के कुछ घंटों बाद मरा मिला लश्कर आतंकी
    • स्मार्ट मीटर बिजली कंपनियों को भेज रहा हेराफेरी की सूचना 
    • परिवार से छुपाकर चोरी के डर से खेत में 5 लाख गाड़कर भूला किसान, दीमक ने चबा डाले सारे नोट
    • संभल हिंसा: IB करेगा लुक आउट नोटिस जारी, मास्टरमाइंड शारिक साठा पर शिकंजा कसने की तैयारी
    • किराए पर ब्वॉयफ्रेंड बुलाने वाली लड़कियां को हैदराबाद पुलिस ने दी चेतावनी,खाली हो जाएगा बैंक खाता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»सोनू निगम का पहला हरियाणवी सॉन्ग चुन्नी यूट्यूब पर छाया…
    मनोरंजन

    सोनू निगम का पहला हरियाणवी सॉन्ग चुन्नी यूट्यूब पर छाया…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सोनू निगम, तीन दशक से भी ज्यादा समय से अपनी आवाज का जादू बिखेर रहे हैं. वहीं मशहूर सिंगर ने पहली बार हिंदी-हरियाणवी संगीत की दुनिया में कदम रखा है. उनका नया गाना ‘चुन्नी’ रिलीज हो गया है. इसमें रोमांस, मस्ती और हरियाणवी संस्कृति की खूबसूरत झलक है. वहीं यूट्यूब पर रिलीज होने के 12 घंटे में ही गाना ना सिर्फ ट्रेंडिंग की लिस्ट में शुमार हो गया. बल्कि  1.2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. जबकि फैंस सिंगर की तारीफ कर रहे हैं. 

    रोमांस और मस्ती से भरपूर है सोनू निगम का नया गाना

    इस नए गीत को लेकर सोनू निगम ने कहा, ”संगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि अलग-अलग संस्कृतियों और भावनाओं को जोड़ने का सबसे खूबसूरत जरिया भी है. ‘चुन्नी’ एक ऐसा गीत है, जिसमें मधुर धुन, रोमांटिक बोल और जोशीले संगीत का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है. इस गाने की सबसे बड़ी खासियत इसकी एनर्जी है, जो सुनने वालों को अपने साथ जोड़ लेती है. मुझे इस गीत के बीट्स और इसकी चंचलता बेहद पसंद आई. यह केवल शुरुआत है और आने वाले समय में श्रोताओं को इस तरह के कई नए और दिलचस्प संगीत सुनने को मिलेंगे. कलाकारों को समय-समय पर प्रयोग करते रहना चाहिए. इससे संगीत की दुनिया समृद्ध होती है और नए श्रोताओं तक पहुंच बनाने का अवसर मिलता है.”

    हरियाणवी लोक संगीत है चुन्नी गाना 

    ‘चुन्नी’ को सोनू निगम के अपने म्यूजिक लेबल ‘आई बिलीव म्यूजिक’ के तहत वार्नर म्यूजिक इंडिया और ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के सहयोग से रिलीज किया गया है. इस गाने में आधुनिक संगीत के साथ हरियाणवी लोक संगीत भी है. इस मौके पर डिजिटल मनोरंजन और प्रौद्योगिकी कंपनी जेटसिंथेसिस के चेयरमैन राजन नवानी ने कहा, ”’चुन्नी’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध क्षेत्रीय संगीत परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है. ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन लगातार ऐसे प्रयास कर रहा है, जिनसे क्षेत्रीय कलाकारों और उनकी प्रतिभा को देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिल सके. भारत के अलग-अलग राज्यों का संगीत अपनी अलग पहचान और खूबसूरती रखता है, लेकिन उसे बड़े मंच तक पहुंचाने के लिए मजबूत सहयोग की जरूरत होती है. सोनू निगम जैसे बड़े कलाकार के साथ यह साझेदारी उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. मुझे विश्वास है कि यह गीत हरियाणवी संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद करेगा और दुनिया भर के श्रोताओं को इस संस्कृति से जोड़ने का काम करेगा.”

    सोनू निगम के बारे में 

    सोनू निगम बॉलीवुड का जाना माना नाम हैं, जिन्होंने हिंदी के अलावा कन्नड़, तमिल, तेलुगू, बंगाली और मराठी भाषाओं में हजारों गाने गाए हैं. वहीं 90 के दशक से लेकर आज भी उनके गाने संदेशे आते हैं” (बॉर्डर), “यह दिल दीवाना” (परदेस), “सूरज हुआ मद्धम” (कभी खुशी कभी गम), और “कल हो ना हो” गाना आज भी फैंस की जुबां पर रहते हैं. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मराठी फिल्म ‘बायंगी : पाळायची नाही टाळायची!’ का हुआ अनाउंसमेंट

    August 9, 2026

    कौन हैं ‘अलायंस’ की विनर मिनी माथुर? कैटरीना कैफ से भी कनेक्शन

    August 7, 2026

    विंक गर्ल’ प्रिया प्रकाश की ड्रेस बनी चर्चा का विषय, ‘भगवा पहनने पर हुआ बवाल, लोगों की सोच पर उठे सवाल

    August 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.