Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर : आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक उड़ान, संस्कृति और विरासत को भी नई पहचान
    • आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा ‘पोषण वाटिका’ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • बहनों ने बांधी स्नेह की डोर, ‘विष्णु भैया’ ने दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा
    • कृषि शिक्षा में भी हैं करियर, नवाचार और उद्यमिता के असीमित अवसर
    • प्रदेश में 48.69 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी के लक्ष्य के विरूद्ध 97 प्रतिशत बोनी पूर्ण
    • मुख्यमंत्री ने संसदीय संकुल विकास परियोजना मिनवाखाड़ पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया
    • 4 साल की बेटी के सामने पत्नी से सेक्स, वीडियो बनाकर पोर्न वेबसाइट्स पर बेचता, गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»ऑपरेशन विष सर्जना’ में 15 करोड़ की 400 लीटर केमिकल MD जब्त
    मुख्य समाचार

    ऑपरेशन विष सर्जना’ में 15 करोड़ की 400 लीटर केमिकल MD जब्त

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजस्थान में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने जालोर जिले के बागोड़ा थाना क्षेत्र के गावड़ी गांव में एमडी यानी मेफेड्रोन बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. ऑपरेशन विष सर्जना के तहत की गई इस कार्यवाही में 400 लीटर रसायन और अत्याधुनिक उपकरण जब्त किए गए. मुख्य आरोपी ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है.

    एनटीएफ के आईजी विकास कुमार ने बताया कि टीम को पहले से बागोड़ा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी थी लेकिन सटीक स्थान का पता नहीं चल पा रहा था. इसी दौरान कबाड़ियों से मिली अहम जानकारी ने जांच को सही दिशा दी. पिछले 15 दिनों से इलाके में घूम रहे कबाड़ियों ने बताया कि एक स्थान से बड़ी संख्या में खाली केमिकल ड्रम मुफ्त में दिए जा रहे हैं. इस सुराग के आधार पर टीम फैक्ट्री तक पहुंची और कार्यवाही को अंजाम दिया.

     50 किलो एमडी बनाने की थी तैयारी

    जब्त 400 लीटर रसायनों से करीब 50 किलोग्राम एमडी तैयार की जा सकती थी जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 15 करोड़ रुपये आंकी गई है. पूछताछ में खुलासा हुआ कि कच्चा माल गुजरात और जोधपुर के विभिन्न इलाकों से भीनमाल की एक ट्रेवल एजेंसी के माध्यम से मंगवाया जाता था.

     इंटरनेट से सीखी MD बनाने की तकनीक

    नेटवर्क का पूर्व सरगना फिलहाल जेल में है और उसके बाद आरोपी ओमप्रकाश ने खुद कमान संभाल ली. उसने इंटरनेट और पुराने अनुभव के आधार पर एमडी बनाने की तकनीक सीखी. पिछले चार महीनों में वह हर 10 दिन में करीब 10 किलो एमडी तैयार कर सप्लाई कर चुका था और अनुमान है कि 15 से 20 करोड़ रुपये का माल बाजार में खपा चुका है.

     पारंपरिक तस्कर अब सिंथेटिक ड्रग्स की ओर

    आईजी विकास कुमार ने बताया कि हाल के वर्षों में डोडा-चूरा और अफीम जैसे पारंपरिक नशे का कारोबार करने वाले कई तस्कर अब सिंथेटिक ड्रग्स की ओर मुड़ गए हैं. एमडी कम लागत में, कम जगह में और अधिक मुनाफे के साथ तैयार होती है. युवाओं में इसकी बढ़ती मांग भी तस्करों को आकर्षित कर रही है. उन्होंने कहा कि आमजन के सहयोग से यह बड़ी कार्यवाही संभव हो सकी और एनटीएफ का अभियान आगे भी जारी रहेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    लंदन में शादी, 50 करोड़ खर्च, असदुद्दीन ओवैसी की भतीजी के निकाह पर भड़के लोग

    August 25, 2026

    बॉम्बे हाईकोर्ट ने FDA को MCA किचन की दोबारा जांच का दिया निर्देश

    August 25, 2026

    रणथंभौर में मादा भालू का ‘आक्रामक’ दीदार, सेल्फी-बाजों की हुई सीटी-पिटी गुम!

    August 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.