Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
    • छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…
    • 17 वर्षीय लड़की से कथित गैंगरेप और हत्या का सनसनीखेज मामला खेत में पड़ी थी लाश, कुत्ते नोच रहे थे शरीर,3 नाबालिगों सहित 4 अरेस्ट…
    • प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज
    • मुंगेली में ‘सेवा संकल्प अभियान’: केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों संग प्रज्वलित किया ‘आशीर्वाद का दीया’
    • BREAKING : CGPSC-2025 का इंटरव्यू स्थगित: 20 सितंबर से होने थे 265 पदों के लिए साक्षात्कार
    • लोकभवन में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
    • मुक्ताकाशी मंच में सजेगी काव्य की महफिल, नामचीन कविगण करेंगे रचनाओं का पाठ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»5 गोल्ड मेडल, 3 मासूम बच्चे और अब चौंकाने वाला मोड़! महिला पहलवान अश्विनी की दो बच्चों संग मौत
    मुख्य समाचार

    5 गोल्ड मेडल, 3 मासूम बच्चे और अब चौंकाने वाला मोड़! महिला पहलवान अश्विनी की दो बच्चों संग मौत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई | महाराष्ट्र के धाराशिव जिले से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। निलंगा तालुका की रहने वाली 30 वर्षीय राष्ट्रीय स्तर की महिला पहलवान अश्विनी मनोहर पौल (30) अपने तीन छोटे बच्चों के साथ नलदुर्ग किले पर घूमने गई थीं, जहां से गिरने की वजह से अश्विनी और उनके साढ़े पांच साल के बेटे अजिंक्य की मौत हो गई। वहीं, ढाई साल की जुड़वां बेटियों में से क्रांति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरी बेटी वीरा गंभीर रूप से घायल है और धाराशिव के सरकारी अस्पताल में वेंटिलेटर पर उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    तीन बच्चों के साथ घूमने गई थीं अश्विनी

    जानकारी के अनुसार, लातूर जिले के निलंगा तालुका स्थित अंबुलगा गांव की रहने वाली महिला पहलवान अश्विनी पौल गुरुवार को अपने तीन बच्चों के साथ नलदुर्ग किला देखने गई थीं। लेकिन दोपहर के समय उनके बच्चों सहित किले के उपली बुर्ज से गिरने की खबर सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, अश्विनी और उनके बेटे अजिंक्य को बचाया नहीं जा सका। गंभीर रूप से घायल क्रांति की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी जुड़वां बहन वीरा की हालत बेहद नाजुक है।

    घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं

    अश्विनी ने योजना बनाकर ऐसा किया या फिर उनके साथ कोई हादसा हुआ? फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। नलदुर्ग पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के पीछे पारिवारिक, व्यक्तिगत या कोई अन्य वजह तो नहीं थी। अश्विनी पिछले कुछ महीनों से अपने तीनों बच्चों के साथ मायके में रह रही थीं। उनके पिता शिक्षक हैं।

    पति के कहने पर छोड़ी थी नौकरी

    बताया जा रहा है कि अश्विनी मुंबई में नौकरी करती थीं। उनके पति मनोहर के कहने पर उन्होंने कुछ महीने पहले ही नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद वह पिछले करीब तीन महीनों से अपने बच्चों के साथ मायके में रह रही थीं। हालांकि, नौकरी छोड़ने और मायके में रहने के पीछे की परिस्थितियों को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

    5 गोल्ड और 6 सिल्वर मेडल विजेता: जानें कौन थीं अश्विनी पौल

    अश्विनी पौल राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाशाली महिला पहलवान थीं। कुश्ती के क्षेत्र में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी और उन्हें ‘महाराष्ट्र की शेरनी’ भी कहा जाता था। उनके परिवार का कुश्ती से गहरा रिश्ता रहा है। उनके पिता, भाई, मां और बहन भी कुश्ती से जुड़े रहे हैं। उनके पति मनोहर पौल भी पहलवान बताये जा रहे हैं।

    पिता ने घर में ही तैयार किया था अभ्यास केंद्र

    अश्विनी को कुश्ती का शुरुआती प्रशिक्षण अपने परिवार से ही मिला। उनके पिता को कुश्ती का शौक था और बेटी की प्रतिभा को देखते हुए उन्होंने घर पर ही उसके अभ्यास के लिए प्रशिक्षण केंद्र तैयार किया था। कम उम्र से ही कड़ी मेहनत करने वाली अश्विनी ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और कई पदक अपने नाम किए। अश्विनी ने वर्ष 2007 में तिरुवनंतपुरम, केरल में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया था। इसके बाद वर्ष 2008 और 2009 में गुरदासपुर, पंजाब और चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीते। अपने कुश्ती करियर में उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कुल 5 स्वर्ण और 6 रजत पदक हासिल किए थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…

    September 18, 2026

    कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान पुलिस वॉलंटियर्स भगवा रंग की ड्रेस में होंगे तैनात,  89 लाख का टेंडर जारी

    September 16, 2026

    वकील को कोर्ट में नशे में आने और जज पर चिल्लाने के आरोप में सुनाई सजा, लगाया 2000 रुपये का जुर्माना

    September 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.