Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • धमतरी में खुलेगा सैनिक स्कूल: युवाओं को मिलेगी नई दिशा,रक्षा मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव…
    • गर्मी को धो डाला, जुगाड़ पड़ा भारी;शादियों में बहुत तरह की तैयारियां देखी पर कभी बारात में चलता फिरता एयर कूलर देखा …
    • विशेष लेख-हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी कर विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
    • नए ज़िम्मेदार ऑनलाइन गेमिंग इकोसिस्टम का निर्माण-श्री एस. कृष्णन
    • बड़ी खुशखबरी:10 लेन टनल और 132 मीटर ऊंचा ब्रिज! खतरनाक रास्ता अब बनेगा सबसे आसान, 1 मई को ‘मिसिंग लिंक’ का होगा उद्घाटन
    • छत्तीसगढ़:राज्यपाल ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
    • दूरस्थ बिनागुंडा गांव से मरीज को कठिन हालात में पहुंचाया गया अस्पताल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, April 30
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»बांके बिहारी के दर्शन करने आए एक परिवार के 7 लोगों की मौत…लापता 5 की तलाश दूसरे दिन भी जारी
    मुख्य समाचार

    बांके बिहारी के दर्शन करने आए एक परिवार के 7 लोगों की मौत…लापता 5 की तलाश दूसरे दिन भी जारी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मथुरा: उत्तर प्रदेश में मथुरा के वृंदावन क्षेत्र में यमुना नदी में नाव पलटने से लापता पांच यात्रियों की तलाश अभी जारी है। शुक्रवार दोपहर हुये हादसे में एक परिवार के सात सदस्यों समेत दस लोगों की मृत्यु हो चुकी है। शनिवार को दूसरे दिन भी सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वृंदावन यमुना नदी हादसे में अब तक 10 लोगो की मृत्यु हो चुकी है जबकि 22 लोगो का सफल रेस्क्यू किया जा चुका है। साथ ही लापता पांच लोगो के लिए सर्च ऑपरेशन अभी जारी है।

    एक परिवार के 7 लोगों की मौत 
    लुधियाना के जगराओं से आए एक ही परिवार के सात लोग जिनमें मां-बेटे, चाचा-चाची और बुआ-फूफ़ा शामिल हैं मौत के मुंह मे समा गए। रेस्क्यू टीम में सेना, एनडीआरएफ और उनकी,8 बोट, साथ ही एसडीआरएफ उसकी पांच बोट और पीएसी समेत 250 लोगों का दल सर्च ऑपरेशन में दिन रात लगा हुआ है। हादसे में जीवित बचे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे श्रद्धालुओं से भरी नाव जुगल घाट से रवाना हुई थी। तट से लगभग 50 फीट दूर यमुना के बीच में 40 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही तेज हवाओं के कारण नाव डगमगाने लगी। श्रद्धालुओं ने नाविक से नाव रोकने की गुहार लगाई थी, क्योंकि आगे पीपा पुल (पांटून पुल) था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि नाव दो बार टकराते-टकराते बची, लेकिन तीसरी बार पुल से जोरदार टक्कर हुई और नाव 25 फीट गहरे पानी में पलट गई।

    किसी भी श्रद्धालु ने नहीं पहनी थी लाइफ जैकेट 
    जांच में सामने आया है कि नाविक पप्पू निषाद ने किसी भी श्रद्धालु को लाइफ जैकेट नहीं दी थी। हादसे के बाद नाविक मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने रात 9 बजे हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जांच के अनुसार, नाव की क्षमता कम की थी, लेकिन सुरक्षा मानकों की पूरी तरह अनदेखी की गई। रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे अधिकारियों का कहना है कि यमुना का बहाव काफी तेज है, जिससे लापता लोगों के बहकर दूर जाने की आशंका है। इसके अलावा नदी की तलहटी में जमा गाद ,कीचड़ और रेत में शवों के दबे होने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन का अनुमान है कि 24 घंटे बीतने के बाद शव फूलकर पानी की सतह पर आ सकते हैं।

    बांके बिहारी के दर्शन करने आए थे सभी  
    सभी श्रद्धालु लुधियाना के ‘श्री बांके बिहारी क्लब’ की ओर से आयोजित 4 दिवसीय यात्रा पर आए थे। मृतकों की पहचान मधुर बहल, उनकी माता कविता बहल, चाचा चरणजीत, चाची पिंकी बहल, बुआ आशा रानी, अंजू गुलाटी और फूफा राकेश गुलाटी के रूप में हुई है। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया, ‘प्रशासन पूरी सतकर्ता के साथ लापता लोगों की संख्या का मिलान कर रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन में स्थानीय गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है ताकि जल्द से जल्द लापता लोगों का पता लगाया जा सके। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दूरस्थ बिनागुंडा गांव से मरीज को कठिन हालात में पहुंचाया गया अस्पताल

    April 29, 2026

    IPS की नौकरी छोड़ लड़ा गुजरात निकाय चुनाव, BJP की लहर के बावजूद हारे मनोज

    April 29, 2026

    कटनी में 163 नाबालिग बच्चों की मानव तस्करी के मामले ने पकड़ी तूल

    April 29, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.