Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किए जाने पर दी बधाई
    • आधुनिक तकनीक से वन संरक्षण को नई दिशा
    • जीपीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री
    • छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार
    • माननीय मुख्यमंत्री महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया जाएगा “दीदी के गोठ” का वार्षिकोत्सव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से झारखंड के वित्त मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर से की सौजन्य भेंट
    • रात भर चली जद्दोजहद, सुबह होते ही चोरों का बना ‘कार्टून’ शो…
    • स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»‘द केरल स्टोरी 2’ का टीजर रिलीज, धर्मांतरण के एक सोचे-समझे एजेंडे पर फोकस
    मनोरंजन

    ‘द केरल स्टोरी 2’ का टीजर रिलीज, धर्मांतरण के एक सोचे-समझे एजेंडे पर फोकस

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ‘द केरल स्टोरी 2’ विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन हाउस से आने वाली फिल्म है, जिनकी फिल्मोग्राफी में ‘आंखें’, ‘नमस्ते लंदन’, ‘सिंह इज किंग’, ‘फोर्स’, ‘कमांडो: ए वन मैन आर्मी’, ‘हॉलिडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ जैसी कई फिल्में शामिल हैं। वह उन फिल्ममेकर्स में से हैं, जिनकी फिल्मों ने भारतीय सिनेमा पर गहरा असर डाला है। ‘द केरल स्टोरी’ के जरिए उन्होंने एक बार फिर साबित किया कि वह एक बेखौफ फिल्ममेकर हैं, और यह अंदाज उनके पूरे काम में लगातार देखने को मिलता रहा है।

    डर, गुस्से और सच्चाई से भरे हर फ्रेम के साथ ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ का टीजर पहले चैप्टर से कहीं ज्यादा तीखा और गंभीर है। नेशनल अवॉर्ड विजेता कमाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म तीन हिंदू लड़कियों की दर्दनाक कहानी सामने लाती है, जिनका किरदार उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया ने निभाया है। फिल्म में दिखाया गया है कि तीन मुस्लिम लड़कों से प्यार करने के बाद उनकी जिंदगी कैसे एक खौफनाक मोड़ लेती है, जहां धीरे-धीरे धार्मिक धर्मांतरण के एक सोचे-समझे एजेंडे का खुलासा होता है। जो भरोसे, अपनापन और भावनात्मक जुड़ाव से शुरू होता है, वह जल्द ही छल, नियंत्रण और फंसाए जाने की डरावनी कहानी बन जाता है।

    ‘द केरल स्टोरी 2’ का टीजर

    टीजर साफ दिखाता है कि कैसे प्यार को हथियार बनाया जाता है, पहचान छीनी जाती है और आस्था को जंग का मैदान बना दिया जाता है। माहौल पूरी तरह से तनावपूर्ण और बेचैन करने वाला है, जहां हर विज़ुअल डर और दबे हुए गुस्से से भरा हुआ नजर आता है।


    ‘द केरल स्टोरी 2’ का फोकस इस बात पर

    टीजर इस बात पर फोकस करता है कि लड़कियां अब सिर्फ अंजाम नहीं झेलेंगी, बल्कि उसका जवाब भी देंगी। ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ अब केवल दर्द और पीड़ा की कहानी नहीं रह जाती। इस बार ये लड़कियां हालात की खामोश शिकार बनकर नहीं रहतीं। धोखे के नतीजों को चुपचाप सहने के बजाय ये महिलाएं खड़ी होती हैं, आवाज उठाती हैं और पूरी ताकत से पलटकर जवाब देती हैं। टीजर के साथ गूंजता यह नारा फिल्म की आत्मा और जज्बे को साफ बयां करता है, ‘अब सहेंगे नहीं… लड़ेंगे!’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    फिल्म ‘सतलुज’ के ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटने पर सूचना और प्रसार मंत्रालय तरफ से आया बयान, हटाए जाने का बताया कारण

    July 7, 2026

    हाई-प्रोफाइल शादी:टेलर स्विफ्ट की शादी में ‘TT’ गिफ्ट बॉक्स के अंदर निकली ऐसी लग्जरी चीजें, हर तरफ हो रही चर्चा…

    July 4, 2026

    ‘सलमान खान फिल्म्स’ ने दी सफाई, ‘मातृभूमि’ को लेकर सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट विवाद की खबरें झूठी

    July 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.