Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किए जाने पर दी बधाई
    • आधुनिक तकनीक से वन संरक्षण को नई दिशा
    • जीपीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री
    • छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार
    • माननीय मुख्यमंत्री महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया जाएगा “दीदी के गोठ” का वार्षिकोत्सव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से झारखंड के वित्त मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर से की सौजन्य भेंट
    • रात भर चली जद्दोजहद, सुबह होते ही चोरों का बना ‘कार्टून’ शो…
    • स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»‘बॉर्डर 2’ की सफलता का जश्न, सनी देओल ने टीम के साथ काटा केक
    मनोरंजन

    ‘बॉर्डर 2’ की सफलता का जश्न, सनी देओल ने टीम के साथ काटा केक

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की जबरदस्त कामयाबी का लुत्फ उठा रहे हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जो धमाका किया है, उसकी खुशी मनाने के लिए सनी देओल ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में सनी देओल ने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें माहौल इतना शानदार है कि जब सनी केक काट रहे थे, तो टीम के सभी लोग सुर में सुर मिलाकर गाने लगे, ‘हैप्पी बॉर्डर टू यू… हैप्पी बॉर्डर टू यू सनी जी. सनी देओल भी इस पल को जमकर एन्जॉय कर रहे थे और टीम के साथ मिलकर खुद भी यही गाना गाने लगे. केक काटने के बाद सनी ने बड़े ही प्यार से कहा, ‘मेरे को कोई केक खिला देगा क्या?’. उनकी यह सादगी और खुशमिजाज अंदाज अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

    ‘बॉर्डर 2’ पर प्यार लुटाने के लिए फैंस का जताया आभार

    इससे पहले सनी देओल ने ‘बॉर्डर 2’ पर प्यार बरसाने के लिए अपने फैंस का दिल से शुक्रिया अदा किया था. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मैसेज शेयर किया और दर्शकों को फिल्म को इतनी बड़ी ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए धन्यवाद दिया. वीडियो में सनी भावुक होकर कहते नजर आए, ‘आवाज कहा तक गई? सीधा आपके दिलों तक. बॉर्डर को जो प्यार और अपनापन आपने दिया है, उसके लिए मैं आप सबका बहुत शुक्रगुजार हूं.

    सनी देओल ने वीडयो पोस्ट करते हुए कैप्शन में भी अपनी खुशी जाहिर की और लिखा, मेरी, आपकी, हमारी बॉर्डर को इतना प्यार देने के लिए आप सबको बहुत-बहुत शुक्रिया. फैंस सनी के इस अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं. अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में कलाकारों की एक बड़ी फौज नजर आ रही है. फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी लीड रोल में है, जबकि मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा जैसे कलाकार अहम किरदारों में दिखाई दे रहे हैं.

    1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है फिल्म

    जेपी दत्ता की आइकॉनिक फिल्म बॉर्डर के सीक्वल की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना के जॉइंट ऑपरेशंस को बखूबी पर्दे पर उतारा गया है. फिल्म की स्क्रिप्ट अनुराग सिंह और सुमित अरोड़ा ने मिलकर लिखी है. वहीं टी-सीरीज और जेपी फिल्म्स के बैनर ने इसे प्रोड्यूस किया है. बॉर्डर 2 फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    फिल्म ‘सतलुज’ के ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटने पर सूचना और प्रसार मंत्रालय तरफ से आया बयान, हटाए जाने का बताया कारण

    July 7, 2026

    हाई-प्रोफाइल शादी:टेलर स्विफ्ट की शादी में ‘TT’ गिफ्ट बॉक्स के अंदर निकली ऐसी लग्जरी चीजें, हर तरफ हो रही चर्चा…

    July 4, 2026

    ‘सलमान खान फिल्म्स’ ने दी सफाई, ‘मातृभूमि’ को लेकर सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट विवाद की खबरें झूठी

    July 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.