Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लॉन्च से पहले छाया Xiaomi 17
    • देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार
    • महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…
    • उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…
    • देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…
    • बंगाल में बकरीद से पहले सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, अब बिना परमिट नहीं होगा पशु वध
    • घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
    • 10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»पाेर्टल पर फर्जी ID बनाकर की थी UP के ट्रालों की रजिस्ट्रेशन, कर्मचारी काे नोटिस
    क्राइम

    पाेर्टल पर फर्जी ID बनाकर की थी UP के ट्रालों की रजिस्ट्रेशन, कर्मचारी काे नोटिस

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सोलन – आरएलए सोलन में उत्तर प्रदेश के तीन ट्रालों के पंजीकरण में हुए फर्जीवाड़े की जांच में बड़े खुलासे हुए हैं। जांच में सामने आया है कि शातिरों ने आरएलए के एक कर्मचारी के साथ मिलीभगत कर वाहन पोर्टल पर दो फर्जी आईडी बनाईं और इस घोटाले को अंजाम दिया। यह फर्जीवाड़ा केवल तीन ट्रालों तक सीमित नहीं है, बल्कि आशंका है कि पिछले तीन महीनों में इसी तरह कई अन्य वाहनों का भी फर्जी पंजीकरण किया गया है।

    29 अक्तूबर काे तैयार की थीं 2 फर्जी आईडी 
    इस मामले में आरएलए सोलन के एक कर्मचारी पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जांच में पाया गया कि वाहन पोर्टल के यूजर एडमिन सैक्शन में, जहां नियमानुसार आरएलए कम एसडीएम का फोन नंबर होना चाहिए था, वहां उक्त कर्मचारी का नंबर दर्ज मिला। शातिरों ने 29 अक्तूबर, 2025 को दो फर्जी आईडी तैयार की थीं, जिसमें एक आईडी कर्मचारी के नाम पर और दूसरी आरएलए कम एसडीएम के नाम पर बनाई गई थी।

    बिलासपुर एमवीआई की सतर्कता से खुला राज
    इस पूरे खेल का पर्दाफाश तब हुआ जब फर्जी तरीके से सोलन में पंजीकृत तीन ट्रालों को बिलासपुर जिले के आरएलए झंडूता ट्रांसफर कर दिया गया। वहां औपचारिकताएं पूरी कर जब परमिट के लिए आवेदन किया गया, तो बिलासपुर के एमवीआई ने सत्यापन के लिए सोलन एमवीआई को फोन किया। उन्होंने पूछा कि क्या इन ट्रालों की फिजिकल वैरिफिकेशन हुई है? सोलन एमवीआई ने ऐसी किसी जानकारी से इनकार कर दिया, जिसके बाद यह फर्जीवाड़ा पकड़ में आया।

    फाइलें मांगने पर कर्मचारी ने की टालमटोल
    मामला संज्ञान में आते ही एसडीएम सोलन डॉ. पूनम बंसल ने संबंधित कर्मचारी से उन तीनों ट्रालों की फाइलें तलब कीं। कर्मचारी ने पहले टालमटोल की, लेकिन एसडीएम की सख्ती के बाद उसने खुलासा किया कि ये पंजीकरण विभागीय पोर्टल से नहीं, बल्कि किसी ने फर्जी आईडी बनाकर बाहर से किए हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोपी कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।

    पुलिस जांच तेज, खंगाला जा रहा रिकॉर्ड
    एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शुक्रवार को इस केस से जुड़ा अतिरिक्त रिकॉर्ड मांगा था, जिसे आरएलए कार्यालय द्वारा तैयार कर पुलिस को सौंप दिया गया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस फर्जी आईडी के जरिए और कितने वाहनों का पंजीकरण किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…

    May 14, 2026

    रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने एसपी से दर्ज कराई शिकायत…

    May 13, 2026

    मालिक से नाराज ड्राइवर बना ‘लुटेरा’, बेटे के साथ मिलकर रची 18 लाख लूट की साजिश, गिरफ्तार

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.