Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘जेल भेजेंगे तो चला जाऊंगा’, स्कूल अभियान नहीं रुकेगा’, FIR के बाद अभिजीत दीपके का सीधा चैलेंज
    • 22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा,मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत…
    • स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…
    • राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के कामकाज पर उठा सवाल, CJI सूर्यकांत ने कहा-तय प्रक्रिया के तहत विचार होगा
    • आरंग: सीमेंट पोल से वार कर महिला की हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी…
    • दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका का दिल्ली पुलिस ने किया विरोध, बताया ‘मास्टरमाइंड’
    • बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित 24 साल बाद टीवी पर होस्ट बनकर लौट रहीं …
    • बॉलीवुड संगीत:कुमार सानू और उदित नारायण की जोड़ी फिर आएगी साथ…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 27
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»चीन और एमएम नरवणे के मुद्दे पर राहुल गांधी को बोलने देना चाहिए था-शरद पवार
    राजनीति

    चीन और एमएम नरवणे के मुद्दे पर राहुल गांधी को बोलने देना चाहिए था-शरद पवार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बारामती, संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा चीन का मुद्दा उठाने पर मचे बवाल के बीच शरद पवार की प्रतिक्रिया आई है.

    नेश्नलिस्ट कांग्रेस पार्टी शरद गुट के नेता शरद पवार ने बारामती में पत्रकारों से कहा कि राहुल गांधी को बोलने का अवसर दिया जाना चाहिए था. उन्होंने कहा कि नरवणे, सेना प्रमुख रह चुके हैं, और यदि विपक्ष इस विषय पर चर्चा कर रहा है तो राहुल गांधी को लोकसभा में बोलने देना चाहिए था.

    मैं पीएम को दूंगा किताब- राहुल गांधी

    उधर, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि जब प्रधानमंत्री सदन में बोलने आएंगे तो वह व्यक्तिगत तौर पर जनरल एम.एम. नरवणे की किताब उन्हें देंगे. राहुल गांधी ने कहा कि यह नरवणे की पुस्तक है, जिसमें पूरी घटना विस्तार से लिखी गई है.

    राहुल ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि वे इस किताब को सीधे कोट नहीं कर सकते, लेकिन इसकी मुख्य लाइन यही है कि प्रधानमंत्री ने कहा था- ‘जो उचित समझो, वह करो. राहुल गांधी के मुताबिक, जब चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल नरवणे ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को फोन कर बताया कि कैलाश रिज पर चीनी टैंक आ गए हैं और पूछा कि क्या किया जाए, तो पहले कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला.

    रायबरेली सांसद ने किया ये बड़ा दावा

    रायबरेली सांसद ने कहा- नरवणे ने विदेश मंत्री, एनएसए और अन्य शीर्ष स्तरों पर संपर्क किया, लेकिन निर्णय नहीं आया. बाद में राजनाथ सिंह ने कहा कि वह ‘टॉप से पूछेंगे, और वहां से यह आदेश आया कि अगर चीनी फोर्स हमारी सीमा में आती हैं तो बिना पूछे फायर नहीं किया जाएगा. राहुल गांधी ने कहा कि उस समय सेना फायर करना चाहती थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश आया कि ‘जो उचित समझो, वह करो. राहुल गांधी का आरोप है कि प्रधानमंत्री ने अपनी जिम्मेदारी नहीं समझी और फैसला सेना पर छोड़ दिया.

    उन्होंने कहा कि नरवणे ने अपनी किताब में लिखा है कि उस वक्त वह बिल्कुल अकेले और असहाय महसूस कर रहे थे, और इसी कारण प्रधानमंत्री जब सदन में आएंगे तो वह यह किताब उन्हें सौंपेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    “पहले कांग्रेस में राजनीतिक पितृसत्ता खत्म करें”, राहुल गांधी के बयान पर बांसुरी स्वराज का पलटवार

    August 26, 2026

    मनुस्मृति पर सवाल उठाने पर भड़के असम CM, कहा-‘राहुल गांधी पागल था, पागल है और पागल ही रहेगा’

    August 26, 2026

    जयराम रमेश ने E20 पेट्रोल को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना, कम माइलेज और वाहनों की अनुकूलता पर उठाए सवाल

    August 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.