क्राइम
दामाद ने शराब के नशे में 60 वर्षीय सास से किया दुष्कर्म, बलात्कार के बाद पीट-पीटकर कर दी हत्या

नागरकुर्नूल, तेलंगाना के नागरकुर्नूल जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक जघन्य घटना सामने आई है, जहां एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 60 साल की सास के साथ बलात्कार करने के बाद उनकी हत्या कर दी। यह घटना 8 फरवरी 2026 की रात को नागरकुर्नूल जिले के कलवाकुर्थी मंडल में हुई। आरोपी की पहचान एक 40 वर्षीय मजदूर के रूप में हुई है, जो शराब का आदी है।
शराब के नशे में दी घटना के अंजाम
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने शराब के नशे में अपनी सास के साथ उस समय दुष्कर्म किया जब वह घर में अकेली थीं। इसके बाद, उसने उन्हें बुरी तरह पीटा जिससे उनकी मृत्यु हो गई।
पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत
आरोपी की पत्नी (पीड़िता की बेटी) ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी और औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। कलवाकुर्थी पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर कलवाकुर्थी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।



