Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : पीएम जनमन आवास योजना ने सरिता बैगा के जीवन में भरी खुशियों की नई रोशनी
    • चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री
    • “बंगाल की जनता अपना फैसला दे चुकी है”, संजय झा ने साधा ममता बनर्जी पर निशाना
    • सफलता की कहानी-गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहचान बना PHC चेरपाल
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 112 करोड़ से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन
    • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी: राष्ट्र प्रथम का अमर संदेश
    • जामुन खाकर न करें गुठली को फेंकने की गलती, इन 5 बीमारियों में मददगार
    • भारत की सबसे अनोखी ट्रेन, 145 साल से लगातार ढो रही है नमक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»मुंबई, दिल्ली या विदेश में रहने के बजाय Ranchi में ही क्यों रहते हैं MS Dhoni? 
    खेल

    मुंबई, दिल्ली या विदेश में रहने के बजाय Ranchi में ही क्यों रहते हैं MS Dhoni? 

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (माही) आज भी रांची में ही रहते हैं। अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है कि इतने बड़े स्टार बनने के बाद भी उन्होंने मुंबई, दिल्ली या विदेश में बसने के बजाय रांची को ही अपना घर क्यों चुना? हाल ही में एक इंटरव्यू में धोनी ने खुद इस सवाल का जवाब दिया।

    रांची से खास जुड़ाव

    धोनी ने कहा कि वह रांची में पले-बढ़े हैं और इस शहर की हर गली से परिचित हैं। उन्हें यहां की सादगी और अपनापन पसंद है। उनका कहना है कि बड़े शहरों में जिंदगी बहुत भागदौड़ भरी हो जाती है। ट्रैफिक इतना ज्यादा होता है कि ऑफिस, घर और स्टेडियम के बीच ही पूरा दिन निकल जाता है। धोनी के मुताबिक, रांची छोटा शहर है, जहां 15-20 मिनट में किसी भी जगह पहुंचा जा सकता है। घर से निकलो तो कुछ ही देर में स्टेडियम, दोस्तों का घर या फिर वापस अपने घर पहुंच सकते हैं। महानगरों में यह सुविधा नहीं मिलती।

    सादगी भरी जिंदगी पसंद

    माही ने बताया कि बचपन से ही उनकी जिंदगी आसान रही है। स्कूल, ग्राउंड और हॉस्पिटल—सब कुछ एक किलोमीटर के दायरे में था। उन्हें ज्यादा ट्रैफिक और भीड़भाड़ पसंद नहीं है। खाली सड़कों पर बाइक चलाना उन्हें अच्छा लगता है। यही वजह है कि उन्होंने रांची को नहीं छोड़ा और आगे भी नहीं छोड़ेंगे।

    रांची की बदली पहचान

    धोनी ने हंसते हुए एक किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि जब वह नए खिलाड़ी थे और लोग उनसे पूछते थे कि कहां से हो, तो वह कहते थे—रांची। कई लोग इसे कराची समझ लेते थे। तब उन्हें बताना पड़ता था कि रांची वह जगह है जहां मेंटल हॉस्पिटल है, लेकिन अब स्थिति बदल गई है। अब लोग रांची को अच्छी तरह जानते हैं। धोनी के अनुसार, आज रांची की अपनी अलग पहचान बन चुकी है।

    शांति और अपनापन सबसे अहम

    धोनी ने कहा कि रांची में वह जब चाहें अपनी पसंदीदा गाड़ी या बाइक से निकल सकते हैं। यहां ज्यादा भीड़ या परेशान करने वाले लोग नहीं होते। स्टेडियम जाना हो या दोस्तों से मिलना—सब कुछ आसान है। उनके मुताबिक, अगर जिंदगी सरल और शांतिपूर्ण चाहिए तो रांची से बेहतर जगह नहीं है। यही कारण है कि वह आज भी अपने गृह नगर को ही अपना स्थायी ठिकाना बनाए हुए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दूसरे टी-20 मुकाबले में आज पहली जीत पर भारत-इंग्लैंड की नजर

    July 4, 2026

    टी-20 में 20 या उससे कम गेंदों में पांच फिफ्टी जडऩे वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज अभिषेक शर्मा

    July 3, 2026

    मेक्सिको की जीत का जश्न मातम में बदला, चार फैंस की मौत

    July 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.