Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : पीएम जनमन आवास योजना ने सरिता बैगा के जीवन में भरी खुशियों की नई रोशनी
    • चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री
    • “बंगाल की जनता अपना फैसला दे चुकी है”, संजय झा ने साधा ममता बनर्जी पर निशाना
    • सफलता की कहानी-गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहचान बना PHC चेरपाल
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 112 करोड़ से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन
    • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी: राष्ट्र प्रथम का अमर संदेश
    • जामुन खाकर न करें गुठली को फेंकने की गलती, इन 5 बीमारियों में मददगार
    • भारत की सबसे अनोखी ट्रेन, 145 साल से लगातार ढो रही है नमक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, July 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»कुछ ही देर में शुरू होगा साल का पहला सूर्य ग्रहण…
    धर्म आस्था

    कुछ ही देर में शुरू होगा साल का पहला सूर्य ग्रहण…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    2026 का पहला सूर्य ग्रहण आज 17 फरवरी को दोपहर 3:26 से शाम 7:52 तक लगेगा. यह वलयाकार ‘रिंग ऑफ फायर’ ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. ग्रहण अंटार्कटिका और दक्षिण अफ्रीका में दिखेगा. पूजा‑पाठ और सामान्य कार्य भारत में जारी रहेंगे.

    आज 17 फरवरी 2026, मंगलवार को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. पंचांग के अनुसार आज ही फाल्गुन अमावस्या भी है. यह ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) होगा, जिसे आमतौर पर ‘रिंग ऑफ फायर’ कहा जाता है. इस दौरान चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह नहीं ढक पाता और सूर्य की बाहरी परतें जलते हुए छल्ले की तरह नजर आती हैं.

    ग्रहण का समय

    शुरुआत: दोपहर 3:26 बजे
    मध्यकाल: शाम 5:42 बजे
    समापन: शाम 7:52 बजे

    भारत में दिखाई नहीं देगा ग्रहण

    ज्योतिषाचार्य कृष्ण गोपाल मिश्र के अनुसार यह सूर्य ग्रहण भारत में बिल्कुल भी दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा. यह ग्रहण मुख्य रूप से अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा.

    भारत में लोग आज पूजा-पाठ, श्राद्ध और अन्य धार्मिक कार्य सामान्य रूप से कर सकते हैं, क्योंकि ग्रहण का प्रभाव यहां प्रत्यक्ष रूप से नहीं पड़ेगा.

    सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें?

    • मंत्रोच्चार, नाम जप और ध्यान करना शुभ माना जाता है.
    • ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करें और घर में गंगाजल का छिड़काव करें.
    • भोजन को दूषित होने से बचाने के लिए ग्रहण से पहले खाने में तुलसी का पत्ता रखें.

    सूर्य ग्रहण के दौरान क्या न करें?

    • गर्भवती महिलाओं को सुई‑धागा, कैंची, या तेज उपकरणों का उपयोग नहीं करना चाहिए.
    • भगवान की मूर्तियों को स्पर्श न करें.
    • कोई भी शुभ कार्य शुरू करने से बचें.

    किस राशि और नक्षत्र में लगेगा सूर्य ग्रहण?

    यह ग्रहण कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में लग रहा है. ज्योतिषीय दृष्टि से यह समय चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि ग्रहण के दौरान कर्क लग्न उदित रहेगा और कई ग्रह अष्टम भाव में एकत्रित होंगे, जिसे शुभ नहीं माना जाता. ज्योतिषियों का अनुमान है कि इसका सीधा प्रभाव पश्चिमी देशों पर दिखाई दे सकता है. वहां अत्यधिक वर्षा, तूफान या प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति बन सकती है.

    (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. )

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    चातुर्मास 25 जुलाई से, तो फिर 12 जुलाई से ही क्यों बंद हो रहे मांगलिक कार्य?, चार माह क्या करें व क्या ना करें?

    July 5, 2026

    गुरु पूर्णिमा पर क्या करें, क्या न करें? गुरु को क्या दें उपहार

    July 3, 2026

    हनुमान मंदिर जाने के 5 चमत्कारिक लाभ! दूर होगी हर बाधा

    June 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.