Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘तेजस कार्यशाला’ का सफल आयोजन-स्टार्टअप इंडिया से युवाओं को मिली नई दिशा, स्थानीय उत्पादों और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा
    • बारिश के साथ दिखने लगा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर
    • हाई-प्रोफाइल शादी:टेलर स्विफ्ट की शादी में ‘TT’ गिफ्ट बॉक्स के अंदर निकली ऐसी लग्जरी चीजें, हर तरफ हो रही चर्चा…
    • वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता-नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
    • 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    • हिंदू धर्म उदार, ईसाई नहीं है अमेरिकी महिला…थलपति विजय सरकार को मद्रास हाईकोर्ट की बड़ी नसीहत
    • माचा चाय का कमर्शियल उत्पाद करने वाला भारत का पहला राज्य बना असम
    • बंगाल में ममता को बड़ा झटका, एक महीने में दिया प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, July 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»बिरयानी रेस्टोरेंट की जांच में 70,000 करोड़ का घोटाला आया सामने,  पूरे देश में फैला है धंधा
    क्राइम

    बिरयानी रेस्टोरेंट की जांच में 70,000 करोड़ का घोटाला आया सामने,  पूरे देश में फैला है धंधा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: हैदराबाद में एक बिरयानी रेस्टोरेंट चेन की जांच में टैक्स चोरी का एक बहुत बड़ा घोटाला सामने आया है। माना जा रहा है कि फूड एंव बेवरेजेज इंडस्ट्री का यह घोटाला हजारों करोड़ रुपये का हो सकता है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की हैदराबाद जांच यूनिट ने एक बिलिंग सॉफ्टवेयर में 60 टेराबाइट डेटा खंगालने के बाद यह गड़बड़ी पकड़ी है। इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल देशभर में 1 लाख से ज्यादा रेस्टोरेंट करते हैं। माना जा रहा है कि इन रेस्टोरेंट्स ने 2019-20 से कम से कम 70,000 करोड़ रुपये की सेल्स को छिपाया है।

    हालांकि अधिकारियों ने अब तक छिपाई गई इनकम पर टैक्स और पेनल्टी की गणना नहीं की है। उनका कहना है कि उन्होंने जिस सॉफ्टवेयर की जांच की है, वह देश के टोटल रेस्टोरेंट बिलिंग सॉफ्टवेयर मार्केट में करीब 10 फीसदी कंट्रोल करता है। जांचकर्ताओं ने 1.8 लाख से अधिक रेस्टोरेंट्स के डेटा को खंगालने के लिए डेटा एनालिसिस और एआई टूल्स का इस्तेमाल किया। इसमें जेनरेटिव एआई भी शामिल है। देशभर में कुल 70,000 करोड़ रुपये की बिक्री में से 13,317 करोड़ रुपये का डेटा डिलीट किया गया।

    आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 5,141 करोड़ रुपये की सेल को छिपाया गया। दोनों राज्यों में 40 रेस्टोरेंट्स के सैंपल की फिजिकल और डिजिटल जांच की गई। इनमें करीब 400 करोड़ रुपये की सेल छिपाने का पता चला है। सबसे ज्यादा गड़बड़ी तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र और गुजरात में सामने आई है। कर्नाटक में 2,000 करोड़ रुपये, तेलंगाना में 1,500 करोड़ रुपये और तमिलनाडु में 1,200 करोड़ रुपये का सेल्स डेटा डिलीट किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मंदिर में पूजा करने गए व्यवसायी की बेरहमी से हत्या, इलाके में सनसनी

    July 4, 2026

    अवैध संबंध के शक में विवाहिता को अर्धनग्न कर युवक के साथ पूरे गांव में घुमाया

    July 2, 2026

    स्कूल से लौट रहे 7वीं के छात्र की अपहरण के बाद हत्या

    July 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.