Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने अनोखे फैशन सेंस को लेकर चर्चा उर्वशी रौतेला
    • विकसित ग्राम से विकसित भारत की आधारशिला बनेगा VB-GRAM G, एक जुलाई से देशभर में होगा लागू : राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान
    • सूरजपुर के सुखदेवपुर में पुल टूटने से कोयला परिवहन ठप ,300 ट्रकों की आवाजाही रुकी,दर्जनों गांवों का संपर्क कटा…
    • Chhattisgarh बड़ी कार्रवाई : रायगढ़ में IPL सट्टा और हवाला नेटवर्क का खुलासा, 1 करोड़ से अधिक नकदी जब्त…
    • रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने एसपी से दर्ज कराई शिकायत…
    • “हर घर पहुँचा जीवनदायी जल : चिन्ताटोकामेटा में जल जीवन मिशन बनी बदलाव की मिसाल”
    • मोस्ट वांटेड बेला अरेस्ट, 15 कमांडर सरेंडर के मूड में, 1 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा की बढ़ी मुश्किलें
    • उत्तराखंड में राशन कार्ड धारकों के लिए e-KYC अनिवार्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»अंधविश्वास की बलि चढ़े महिला और नवजात, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
    क्राइम

    अंधविश्वास की बलि चढ़े महिला और नवजात, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में अंधविश्वास के नाम पर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डायन बताकर एक ही परिवार के तीन लोगों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई। इस दर्दनाक घटना में महिला और उसके दो माह के मासूम बच्चे की जलकर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलसने के बावजूद जान बचाने में सफल रहा।

    अंधविश्वास में जिंदा जलाया, मां-बेटे की मौत
    घटना कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के कलाईया गांव की है। जीवित बचे 40 वर्षीय कोल्हान सिंकु ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात करीब 9 बजे वह अपनी दूसरी पत्नी 32 वर्षीय ज्योति सिंकु, दो साल के बेटे और दो माह के नवजात के साथ घर में सो रहे थे। तभी गांव के ही रिश्तेदार राशिका बिरुवा ने बाहर से आवाज लगाई। आवाज सुनकर कोल्हान अपनी पत्नी ज्योति के साथ बाहर आए। उसी समय उनकी पहली पत्नी जानी सिंकु भी बाहर आ गईं। आंगन में पहुंचते ही उन्होंने देखा कि वहां करीब एक दर्जन लोग जमा थे। भीड़ ने ज्योति सिंकु पर डायन होने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कोल्हान ने लोगों को समझाने की कोशिश की और कहा कि सुबह पंचायत में बैठकर बात कर ली जाएगी, लेकिन भीड़ ने उनकी एक नहीं सुनी।

    पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग
    इसी दौरान किसी ने पेट्रोल से भरा गैलन निकाला और परिवार पर उड़ेल दिया। इसके बाद माचिस जलाकर आग लगा दी गई। आग लगते ही चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों में घिरने के बाद भी कोल्हान किसी तरह भागने में सफल रहे। उन्होंने रास्ते में अपने जलते कपड़े उतारे और कुमारडुंगी थाना पहुंचकर मदद की कोशिश की, लेकिन रात में थाना बंद मिला। इसके बाद वे एक रिश्तेदार के घर चले गए और सुबह दोबारा थाना पहुंचे। करीब दो घंटे इंतजार के बाद थाना खुला, जहां उन्होंने पूरी घटना की जानकारी दी।

    पुलिस ने शुरू की जांच
    सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और गांव पहुंचकर महिला व नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस वारदात में करीब दस लोग शामिल थे और सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की गहन जांच की जा रही है। अंधविश्वास के नाम पर हुई इस दोहरी हत्या से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने एसपी से दर्ज कराई शिकायत…

    May 13, 2026

    मालिक से नाराज ड्राइवर बना ‘लुटेरा’, बेटे के साथ मिलकर रची 18 लाख लूट की साजिश, गिरफ्तार

    May 13, 2026

    18 माह की बच्ची को अगवा कर फिरौती मांग रहे बदमाश…

    May 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.