Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘तेजस कार्यशाला’ का सफल आयोजन-स्टार्टअप इंडिया से युवाओं को मिली नई दिशा, स्थानीय उत्पादों और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा
    • बारिश के साथ दिखने लगा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर
    • हाई-प्रोफाइल शादी:टेलर स्विफ्ट की शादी में ‘TT’ गिफ्ट बॉक्स के अंदर निकली ऐसी लग्जरी चीजें, हर तरफ हो रही चर्चा…
    • वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता-नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
    • 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    • हिंदू धर्म उदार, ईसाई नहीं है अमेरिकी महिला…थलपति विजय सरकार को मद्रास हाईकोर्ट की बड़ी नसीहत
    • माचा चाय का कमर्शियल उत्पाद करने वाला भारत का पहला राज्य बना असम
    • बंगाल में ममता को बड़ा झटका, एक महीने में दिया प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, July 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»झील के बीचों-बीच है दुनिया का सबसे ऊंचा युल्ला कांडा श्रीकृष्ण मंदिर
    धर्म आस्था

    झील के बीचों-बीच है दुनिया का सबसे ऊंचा युल्ला कांडा श्रीकृष्ण मंदिर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत को मंदिरों की पवित्र भूमि कहा जाता है, जहां देश के एक छोर से दूसरे छोर तक विभिन्न देवी-देवताओं के लाखों मंदिर मौजूद हैं. उन्हीं में से एक देवभूमि हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में स्थित ‘युल्ला कांडा मंदिर’ है, जो भगवान कृष्ण को समर्पित है. इसे दुनिया का सबसे ऊंचा पर स्थित श्रीकृष्ण मंदिर का दर्जा प्राप्त है. यह एक झील के बीच हैं, जहां पर जाने वाले भक्त अपनी किस्मत का पता किन्नौरी टोपी से लगाते हैं. आइए जानते हैं युल्ला कांडा श्रीकृष्ण मंदिर के बारे में.

    दुनिया का सबसे ऊंचा श्रीकृष्ण मंदिर

    युल्ला कांडा दुनिया का सबसे ऊंचा श्रीकृष्ण मंदिर है, जो एक पवित्र झील के बीचों बीच प्रकृति की गोद में स्थित है. मंदिर की ऊंचाई लगभग 12,000 से 14,000 फीट के बीच मानी जाती है.

    पांडवों ने किया था मंदिर का निर्माण

    पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस श्रीकृष्ण मंदिर का निर्माण महाभारत काल में पांडवों ने अज्ञातवास के दौरान किया था. मंदिर अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और ट्रैक के लिए प्रसिद्ध है, जो बर्फ से ढकी चोटियों, हरे-भरे जंगलों और शांत परिदृश्यों से होकर गुजरती है.

    युल्ला कांडा श्रीकृष्ण मंदिर तक पहुंचने के लिए भक्तों को युल्ला नामक एक गांव से 12 किलोमीटर का ट्रैक करना पड़ता है. पहाड़ी इलाके में होने की वजह से मंदिर जाने का सबसे अच्छा समय मई से सितंबर का माना जाता है, जब मौसम सुहावना होता है.

    जन्माष्टमी पर लगता है मेला

    युल्ला कांडा श्रीकृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी का त्योहार बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है. यहां पारंपरिक तरीके से भगवान कृष्ण का जन्मदिन मनाया जाता है. इस खास दिन विशेष मेले का आयोजन भी किया जाता है, जिसमें दूर-दराज से तीर्थयात्री भगवान कृष्ण के दर्शन करने के लिए आते हैं.

    किन्नौरी टोपी से जानें अपना भाग्य!

    एक स्थानीय परंपरा युल्ला कांडा मंदिर को और भी खास बनाती है. मान्यता है कि मंदिर की झील में टोपी बहाने से भक्तों के भाग्य का पता चलता है. इसके लिए मंदिर में पहुंचे भक्त किन्नौरी टोपी को झील में डालते हैं और मान्यता है कि अगर टोपी पानी में डूबे बिना झील के दूसरी ओर तैरते हुए चली जाती है, तो भक्त की मनोकामना पूरी हो जाती है. वहीं, अगर टोपी डूब जाती है, तो आगे आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. आपके जीवन में मुश्किलें आ सकती हैं.

    मंदिर से जुड़ी मान्यताएं

    इसके अलावा मंदिर को लेकर एक यह भी मान्यता है कि युल्ला कांडा श्रीकृष्ण मंदिर आने वाले जो भक्त झील की परिक्रमा सच्ची श्रद्धा और पूरी निष्ठा के साथ करते हैं, उनके सारे पाप धुल जाते हैं और उन्हें प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    गुरु पूर्णिमा पर क्या करें, क्या न करें? गुरु को क्या दें उपहार

    July 3, 2026

    हनुमान मंदिर जाने के 5 चमत्कारिक लाभ! दूर होगी हर बाधा

    June 30, 2026

    गोवा की प्राचीन घने जंगलों में छिपा तांबड़ी सुरला महादेव मंदिर: शिव धरोहर का अद्भुत रहस्य

    June 28, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.