Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘तेजस कार्यशाला’ का सफल आयोजन-स्टार्टअप इंडिया से युवाओं को मिली नई दिशा, स्थानीय उत्पादों और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा
    • बारिश के साथ दिखने लगा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर
    • हाई-प्रोफाइल शादी:टेलर स्विफ्ट की शादी में ‘TT’ गिफ्ट बॉक्स के अंदर निकली ऐसी लग्जरी चीजें, हर तरफ हो रही चर्चा…
    • वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता-नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
    • 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    • हिंदू धर्म उदार, ईसाई नहीं है अमेरिकी महिला…थलपति विजय सरकार को मद्रास हाईकोर्ट की बड़ी नसीहत
    • माचा चाय का कमर्शियल उत्पाद करने वाला भारत का पहला राज्य बना असम
    • बंगाल में ममता को बड़ा झटका, एक महीने में दिया प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, July 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»गर्लफ्रेंड की ब्लैकमेलिंग से परेशान पिता ने बेटी की शादी से 4 दिन पहले की आत्महत्या
    मुख्य समाचार

    गर्लफ्रेंड की ब्लैकमेलिंग से परेशान पिता ने बेटी की शादी से 4 दिन पहले की आत्महत्या

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Gujarat News: गुजरात के सूरत में एक बिजनेसमैन तुषार केलानी की सुसाइड ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया. शुरुआती जांच में सामने आया कि उनकी गर्लफ्रेंड पूनम भदुरिया ने अपने सीक्रेट रिलेशनशिप का इस्तेमाल कर तुषार को ब्लैकमेल किया. यह रिलेशनशिप ऑफिस के समय शुरू हुआ था, जो बाद में पर्सनल हो गया और किसी को इसके बारे में जानकारी नहीं थी.

    सुसाइड की सबसे चौंकाने वाली वजह यह थी कि तुषार की बेटी की शादी मात्र चार दिन बाद होने वाली थी. पुलिस के मुताबिक, मामला केवल व्यक्तिगत संबंध का नहीं था, बल्कि करोड़ों की प्रॉपर्टी का विवादित ट्रांसफर भी इसमें शामिल था.

    सीक्रेट रिलेशनशिप से फाइनेंशियल घोटाला उजागर

    पूनम भदुरिया, जो 2010 में तुषार केलानी की जॉली कंपनी में शामिल हुई थीं, उसने दो साल तक काम करने के बाद 2014 या 2015 में फिर से तुषार को डेट करना शुरू किया. धीरे-धीरे यह रिश्ता मजबूत होता गया और घर में किसी को इसकी जानकारी नहीं थी. फाइनेंशियल जांच में पता चला कि पूनम ने पिछले 6-7 सालों में अपने बैंक अकाउंट में करीब 1.37 करोड़ रुपये जमा किए, जबकि उसने कोई वास्तविक निवेश नहीं किया. अगस्त 2025 में 1.06 करोड़ रुपये के दो कमर्शियल कॉम्प्लेक्स भी उसके नाम ट्रांसफर किए गए, लेकिन ये पैसे कभी तुषार के बैंक अकाउंट में नहीं पहुंचे. यह जानकारी तुषार की मौत के बाद सामने आई.

    बेटी की शादी के तनाव में पिता ने किया सुसाइड

    तुषार की बेटी की शादी की तैयारियों के बीच उन्होंने कहा था, “मैं एक औरत की साज़िश में फंस गया हूं और मुझे डर है कि वह शादी में दिक्कतें खड़ी करेगी.” इसके कुछ दिनों बाद 31 जनवरी की रात को तुषार ने अपने कमरे में हैंडगन से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया. परिवार ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने 4 फरवरी को उन्हें मृत घोषित कर दिया. तुषार की बेटी की शिकायत पर पुलिस ने सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में पूनम भदुरिया को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस इस फाइनेंशियल और व्यक्तिगत स्कैम में और लोगों की भूमिका की जांच कर रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    हिंदू धर्म उदार, ईसाई नहीं है अमेरिकी महिला…थलपति विजय सरकार को मद्रास हाईकोर्ट की बड़ी नसीहत

    July 4, 2026

    रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी और उसकी बेटी का शव संदिग्ध हालत में घर में मिला

    July 4, 2026

    चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

    July 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.