Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पाकिस्तान सीमा पर होने वाला है कुछ बड़ा,भारत में पहली बार गरजेगा दुनिया का सबसे एडवांस फाइटर जेट…
    • भारत की सबसे बड़ी वित्तीय डिजिटल लेनदेन इंटरफेस यूपीआई की कामयाबी की अनकही कहानी…
    • उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की पहल से कोरबा की सड़कों के लिए साढ़े 17 करोड़ स्वीकृत
    • छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग,उप मुख्यमंत्री ने लोगो, टैगलाइन और शुभंकर का किया अनावरण…
    • ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति
    • प्रदेश की 67 लाख से अधिक महतारियों के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त, ₹631 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित
    • “मेरी सगी बहन नहीं… आज माधुरी जी ने वह कमी पूरी कर दी” : राखी बंधवाकर भावुक हुए मुख्यमंत्री श्री साय
    • कोलंबो में जारी भारत-श्रीलंका के बीच चौथे दिन भी बारिश करेगी फैंस का मजा किरकिरा, जानें कैसा है मौसम को लेकर अपडेट…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»यमुनानगर की नहर में पूजा सामग्री विसर्जित करने के दौरान डूबे 2 सगे भाइयों के शव बरामद
    मुख्य समाचार

    यमुनानगर की नहर में पूजा सामग्री विसर्जित करने के दौरान डूबे 2 सगे भाइयों के शव बरामद

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    यमुनानगर : यमुनानगर जिले की पश्चिमी यमुना नहर में पूजा सामग्री विसर्जित करने के दौरान डूबे दो सगे भाइयों के शव बरामद कर लिए गए हैं। बड़े भाई उदय (24) का शव रविवार को हमीदा हेड से आगे एक पुल के पास मिला था, जबकि आज सुबह छोटे भाई आर्यन (18) का शव भी बाढ़ी माजरा पुल के पास पानी में दिखाई दिया। दोनों शव मिलने से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

    रविवार को उदय का शव घटनास्थल से करीब 16 किलोमीटर दूर हमीदा हेड के पास बरामद हुआ था। आसपास के लोगों ने पानी में शव बहता देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर भिजवाया।

    आज सुबह बाढ़ी माजरा पुल के पास मिला आर्यन का शव

    परिजन लगातार नहर किनारे डटे हुए थे और रातभर पहरा दे रहे थे। आज सुबह बाढ़ी माजरा पुल के पास एक शव पानी में  दिखाई दिया। जानकारों से पास से देखा, तो यह आर्यन का शव था। तुरंत इस बारे पुलिस व गोताखोरों को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे और शव को निकालने की प्रक्रिया शुरू की। जानकारी अनुसार दोनों शवों का आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उदय का शव पहले से ही सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ था। घटना के बाद से बुडिया थाना पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थी। करीब 10 किलोमीटर से ज्यादा क्षेत्र में गहन तलाशी ली गई। गोताखोरों के अनुसार ठंडे पानी के कारण शव को सतह पर आने में चार से पांच दिन लग सकते हैं, जो इस मामले में सही साबित हुआ।

    नहर किनारे मिली थी बाइक और चप्पल

    भगवानगढ़ निवासी उदय और आर्यन, पुत्र विनोद, मंगलवार शाम पूजा सामग्री विसर्जित करने घर से निकले थे। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। अगली सुबह बुडिया के पास नहर किनारे उनकी बाइक खड़ी मिली और पास ही चप्पल पड़ी हुई थी, जिसके बाद नहर में डूबने की आशंका गहरा गई, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाने पर 5-6 दिनों बाद उनके शव मिले। दोनों बेटों की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता विनोद और अन्य परिजन भी गहरे सदमे में हैं। उदय नाई की दुकान पर काम करता था और परिवार की जिम्मेदारी में हाथ बंटाता था, जबकि आर्यन दिहाड़ी मजदूरी करता था। गांव भगवानगढ़ में मातम पसरा हुआ है। अंतिम संस्कार की तैयारियां पोस्टमार्टम के बाद की जाएंगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    लंदन में शादी, 50 करोड़ खर्च, असदुद्दीन ओवैसी की भतीजी के निकाह पर भड़के लोग

    August 25, 2026

    बॉम्बे हाईकोर्ट ने FDA को MCA किचन की दोबारा जांच का दिया निर्देश

    August 25, 2026

    रणथंभौर में मादा भालू का ‘आक्रामक’ दीदार, सेल्फी-बाजों की हुई सीटी-पिटी गुम!

    August 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.