Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने अनोखे फैशन सेंस को लेकर चर्चा उर्वशी रौतेला
    • विकसित ग्राम से विकसित भारत की आधारशिला बनेगा VB-GRAM G, एक जुलाई से देशभर में होगा लागू : राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान
    • सूरजपुर के सुखदेवपुर में पुल टूटने से कोयला परिवहन ठप ,300 ट्रकों की आवाजाही रुकी,दर्जनों गांवों का संपर्क कटा…
    • Chhattisgarh बड़ी कार्रवाई : रायगढ़ में IPL सट्टा और हवाला नेटवर्क का खुलासा, 1 करोड़ से अधिक नकदी जब्त…
    • रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने एसपी से दर्ज कराई शिकायत…
    • “हर घर पहुँचा जीवनदायी जल : चिन्ताटोकामेटा में जल जीवन मिशन बनी बदलाव की मिसाल”
    • मोस्ट वांटेड बेला अरेस्ट, 15 कमांडर सरेंडर के मूड में, 1 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा की बढ़ी मुश्किलें
    • उत्तराखंड में राशन कार्ड धारकों के लिए e-KYC अनिवार्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»DMK नेता के बेटे ने एक परिवार को कार से कुचला, एक की मौत अन्य घायल
    मुख्य समाचार

    DMK नेता के बेटे ने एक परिवार को कार से कुचला, एक की मौत अन्य घायल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तमिलनाडु में सत्तारूढ़ डीएमके के एक नेता के 20 वर्षीय बेटे को कार से परिवार के चार लोगों को कुचलने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मुख्य आरोपी आदित्य के साथ कार में मौजूद उसके दोस्त ऋतिक कुमार और हरीश को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    मृतक की पहचान शिवमूर्ति के रूप में हुई है, जो सहायक श्रम निरीक्षक थे और कृष्णागिरि जिले के निवासी थे। पुलिस के मुताबिक, आदित्य कार चला रहा था और शिवमूर्ति के घर के बाहर खड़े दोपहिया वाहन से रास्ता अवरुद्ध था। उसने हॉर्न बजाया, जिसके बाद शिवमूर्ति और उनके परिवार के सदस्य वाहन हटाने बाहर आए।

    दोनों पक्षों में हुई कहासुनी

    इसी दौरान कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि आदित्य ने गुस्से में कार चढ़ा दी, जिससे शिवमूर्ति, उनके बेटे किरुबाकरन, बहू अम्सावल्लि और पोती निलानी घायल हो गए। शिवमूर्ति को सबसे ज्यादा चोट लगी और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पीड़ित के बेटे किरुबाकरन ने बताया कि आरोपी नशे में थे और पहले दोपहिया वाहन को टक्कर मारकर नुकसान पहुंचाया, फिर डंडा लेकर मारपीट की कोशिश की। शिवमूर्ति की बहू अम्सावल्लि ने कहा कि परिवार विवाद को शांतिपूर्वक सुलझाना चाहता था, लेकिन अचानक कार चढ़ा दी गई, जिससे उनके ससुर की मौत हो गई और बच्ची घायल हो गई।

    आरोपी का पिता है DMK नेता

    एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि आदित्य के पिता तमिलनाडु के कृष्णागिरि जिले में DMK के स्थानीय नेता हैं। पीड़ित परिवार ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

    इस घटना को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि DMK के कार्यकर्ता खुद को इतना शक्तिशाली समझने लगे हैं कि कहीं भी कुछ भी करने को तैयार हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    विकसित ग्राम से विकसित भारत की आधारशिला बनेगा VB-GRAM G, एक जुलाई से देशभर में होगा लागू : राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान

    May 13, 2026

    मोस्ट वांटेड बेला अरेस्ट, 15 कमांडर सरेंडर के मूड में, 1 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा की बढ़ी मुश्किलें

    May 13, 2026

    जिला अस्पताल में डॉक्टर और अटेंडर के बीच विवाद, कमरे में बनाया बंधक तो युवक ने की आत्महत्या की कोशिश

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.