Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, June 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»पीएम मोदी दो दिवसीय इजराइल दौरे के लिए रवाना,  फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बातचीत हुई तेज
    BREKING NEWS

    पीएम मोदी दो दिवसीय इजराइल दौरे के लिए रवाना,  फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बातचीत हुई तेज

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पीएम मोदी आज बुधवार से दो दिवसीय इजराइल दौरे के लिए रवाना हो चुके हैं। बीते नौ वर्षों में यह उनकी दूसरी इजराइल यात्रा है। इससे पहले वे जुलाई 2017 में इजराइल गए थे। इस अहम दौरे से पहले भारत के लिए एक अच्छी खबर आई है। दरअसल, दोनों देशों के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर चर्चा शुरू हो चुकी है। आगे चलकर इस समझौते पर औपचारिक मुहर भी लग सकती है। एक आधिकारिक बयान में इसकी पुष्टि की गई है।

    बयान में कहा गया है कि वाणिज्यिक संबंधों को मजबूत करने और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दोनों देशों ने मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के लिए बातचीत का पहला दौर शुरू कर दिया है। दोनों देशों ने पिछले वर्ष ही औपचारिक रूप से बातचीत शुरू करने के लिए संदर्भ की शर्तों (Terms of Reference) पर हस्ताक्षर किए थे।

    वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, दोनों देशों के बीच FTA के लिए बातचीत का पहला दौर 23 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में शुरू हुआ, जो 26 फरवरी तक चलेगा। इससे पहले दोनों पक्षों के बीच आठ दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन अक्टूबर 2021 के बाद यह प्रक्रिया रुक गई थी। अब दोनों देशों ने वार्ता फिर से शुरू कर दी है।

    भारत का आयात-निर्यात घटा

    वित्त वर्ष 2024-25 में भारत और इजराइल के बीच आयात-निर्यात में गिरावट दर्ज की गई है। इस अवधि में भारत से इजराइल को होने वाला निर्यात 52 प्रतिशत घटकर 2.14 अरब डॉलर रह गया, जबकि आयात भी 26.2 प्रतिशत कम होकर 1.48 अरब डॉलर पर आ गया। दोनों देश विभिन्न क्षेत्रों में एक-दूसरे के साथ सहयोग करते रहे हैं। ऐसे में यदि FTA पर मुहर लगती है तो यह दोनों देशों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है, खासकर छोटे और मध्यम उद्योगों को अधिक भरोसा और स्थिरता प्रदान करने में।

    हथियारों से जुड़ी डील संभव

    पीएम मोदी के इजराइल दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा सौदों पर बातचीत होने की संभावना है। भारत और इजराइल के बीच ड्रोन की खरीद, संयुक्त विनिर्माण (जॉइंट मैन्युफैक्चरिंग) और अन्य बड़े रक्षा समझौतों पर सहमति बन सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस वर्ष दोनों देशों के बीच 8.6 अरब डॉलर का रक्षा समझौता हो सकता है। इसमें प्रिसीजन-गाइडेड बम, मिसाइल सिस्टम और एडवांस ड्रोन शामिल हो सकते हैं।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत हैरोन MK-2 MALE ड्रोन खरीदने की योजना बना रहा है। इजराइल, भारत के साथ अपने उन्नत एयर डिफेंस सिस्टम ‘आयरन डोम’ की तकनीक भी साझा कर सकता है। इजराइल के कॉन्सुल जनरल यानिव रेवाच ने एक इंटरव्यू में इस संबंध में जानकारी दी थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दिल्ली में आज होगा कॉकरोच जनता पार्टी का दूसरा बड़ा प्रदर्शन, सोनम वांगचुक भी होंगे शामिल

    June 20, 2026

    हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

    June 19, 2026

    पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.