Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Chhattisgarh बड़ी कार्रवाई : रायगढ़ में IPL सट्टा और हवाला नेटवर्क का खुलासा, 1 करोड़ से अधिक नकदी जब्त…
    • रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने एसपी से दर्ज कराई शिकायत…
    • “हर घर पहुँचा जीवनदायी जल : चिन्ताटोकामेटा में जल जीवन मिशन बनी बदलाव की मिसाल”
    • मोस्ट वांटेड बेला अरेस्ट, 15 कमांडर सरेंडर के मूड में, 1 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा की बढ़ी मुश्किलें
    • उत्तराखंड में राशन कार्ड धारकों के लिए e-KYC अनिवार्य
    • निकाय चुनाव रिजल्ट, अंबाला-सोनीपत में BJP मेयर प्रत्याशियों ने लहराया परचम..
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर और अटेंडर के बीच विवाद, कमरे में बनाया बंधक तो युवक ने की आत्महत्या की कोशिश
    • NEET 2026 रद्द होने पर शिक्षा मंत्री का अजीब बयान, ‘इसमें क्या बड़ी बात है?’
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»जुबली हिल्स में एक तेज रफ्तार फरारी बेकाबू होकर डिवाइडर से उछलकर दूसरी कार से जा टकराई…
    मुख्य समाचार

    जुबली हिल्स में एक तेज रफ्तार फरारी बेकाबू होकर डिवाइडर से उछलकर दूसरी कार से जा टकराई…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में रोंगटे खड़े देने वाला सड़क हादसा हुआ है, जहां एक तेज रफ्तार फरारी कार बेकाबू होकर डिवाइडर तोड़ती हुई दूसरी लेन में आ गई. फरारी ने सामने से आ रही कार कौ रौंद दिया. इस खतरनाक हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हो रहा है. फरारी के ड्राइवर का दावा है कि ब्रेक फेल होने की वजह से ये हादसा हुआ. हादसे में तीन लोग घायल हो गए. यह हादसा टॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और टीडीपी विधायक बालकृष्ण के घर के पास वाले व्यस्त इलाके में हुआ.

    हवा में उछलकर दूसरी तरफ गिरी कार

    सामने आए तीन मिनट के सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि शुरुआत में सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन तभी एक लाल फरारी तेज रफ्तार में आती है. पलक झपकते ही कार अपना नियंत्रण खो बैठती है, सीधे डिवाइडर के ऊपर से उछलती है और विपरीत दिशा से आ रही एक ग्रे रंग की हैचबैक कार में जोरदार टक्कर मार देती है.

    यह टक्कर इतनी भयानक थी कि सामने से आ रही कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया और गाड़ी झटके से छह फीट दायीं ओर जा गिरी. इस हादसे की चपेट में हैचबैक के ठीक पीछे आ रही एक अन्य कार और एक दोपहिया वाहन भी आ गया, जिससे बाइक सवार हवा में उछल गया. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े. इस भयानक हादसे में तीन लोगों को चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

    फुटेज में हादसे के कुछ ही सेकंड बाद फरारी से सफेद शर्ट पहने एक शख्स को बाहर निकलते देखा जा सकता है, जो अपनी गलती मानते हुए हाथ उठाकर माफी मांगने के इशारे करता नजर आता है. पुलिस के अनुसार, इस 4 करोड़ की गाड़ी का रजिस्ट्रेशन ई. वेंकट राजा रेड्डी के नाम पर है. हादसे के वक्त इसे क्रांति रेड्डी नाम का व्यक्ति चला रहा था. पुलिस ने साफ किया है कि हादसे के वक्त क्रांति रेड्डी नशे में नहीं था. पूछताछ में उसने दावा किया कि अचानक ब्रेक फेल हो गया था और स्टीयरिंग भी लॉक हो गई थी, जिसकी वजह से वह कार को कंट्रोल नहीं कर पाया. पुलिस ने घायलों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मोस्ट वांटेड बेला अरेस्ट, 15 कमांडर सरेंडर के मूड में, 1 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा की बढ़ी मुश्किलें

    May 13, 2026

    जिला अस्पताल में डॉक्टर और अटेंडर के बीच विवाद, कमरे में बनाया बंधक तो युवक ने की आत्महत्या की कोशिश

    May 13, 2026

    NEET 2026 रद्द होने पर शिक्षा मंत्री का अजीब बयान, ‘इसमें क्या बड़ी बात है?’

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.