Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने अनोखे फैशन सेंस को लेकर चर्चा उर्वशी रौतेला
    • विकसित ग्राम से विकसित भारत की आधारशिला बनेगा VB-GRAM G, एक जुलाई से देशभर में होगा लागू : राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान
    • सूरजपुर के सुखदेवपुर में पुल टूटने से कोयला परिवहन ठप ,300 ट्रकों की आवाजाही रुकी,दर्जनों गांवों का संपर्क कटा…
    • Chhattisgarh बड़ी कार्रवाई : रायगढ़ में IPL सट्टा और हवाला नेटवर्क का खुलासा, 1 करोड़ से अधिक नकदी जब्त…
    • रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने एसपी से दर्ज कराई शिकायत…
    • “हर घर पहुँचा जीवनदायी जल : चिन्ताटोकामेटा में जल जीवन मिशन बनी बदलाव की मिसाल”
    • मोस्ट वांटेड बेला अरेस्ट, 15 कमांडर सरेंडर के मूड में, 1 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा की बढ़ी मुश्किलें
    • उत्तराखंड में राशन कार्ड धारकों के लिए e-KYC अनिवार्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»UGC के नियमों में बदलाव के खिलाफ PM मोदी के अजमेर दौरे का विरोध करेगी करणी सेना
    मुख्य समाचार

    UGC के नियमों में बदलाव के खिलाफ PM मोदी के अजमेर दौरे का विरोध करेगी करणी सेना

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर में राजपूत करणी सेना ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. करणी सेना ने शनिवार (28 फरवरी) को पीएम नरेंद्र मोदी के अजमेर दौरे के विरोध का ऐलान किया है. यूजीसी के नियमों में बदलाव किए जाने के विरोध में पीएम मोदी के कार्यक्रम में पहुंचकर करणी सेना के कार्यकर्ता विरोध करेंगे.

    करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने इस विरोध का ऐलान किया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष मकराना ने कहा कि करणी सेना के कार्यकर्ता शनिवार (28 फरवरी) को अजमेर पहुंचेंगे. वहां पीएम मोदी के कार्यक्रम में जाकर उन्हें काले झंडे दिखाने का काम करेंगे. 

    काले झंडे दिखाकर करेंगे पीएम मोदी का विरोध

    करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ऐलान में कहा कि उनके कार्यकर्ता पीएम मोदी को काले झंडे दिखाने के साथ नारेबाजी कर अपना विरोध जताएंगे. मकराना के मुताबिक सवर्ण समाज यूजीसी के नियमों में बदलाव किए जाने के खिलाफ है. 

    मकराना ने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने नए नियम पर रोक जरूर लगा दी है, लेकिन सरकार ने अभी तक इसे वापस नहीं लिया है. उन्होंने कहा कि जब तक इस नियम को सरकार वापस नहीं लगी तब तक करणी सेना और सवर्ण समाज का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. 

    अजमेर पहुंचेंगे करणी सेना के कार्यकर्ता

    उनके मुताबिक सैकड़ो की संख्या में करणी सेना के कार्यकर्ता अजमेर पहुंचेंगे. इस विरोध के जरिए पीएम मोदी तक यह बात पहुंचाने की कोशिश करेंगे कि यूजीसी के नियमों में बदलाव को लेकर सवर्ण समाज कितने गुस्से में है. 

    अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के मुताबिक 28 फरवरी के बाद 8 मार्च को दिल्ली में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.  जिसमें देशभर से सवर्ण समाज के लोग इकट्ठे होकर अपना विरोध जताएंगे. उन्होंने बताया कि वे बीजेपी और उसकी सरकार को अपनी ताकत का एहसास कराएंगे, 

    उन्होंने आगे यह भी कहा कि अगर सरकार ने नियमों में किए गए बदलाव को पूरी तरह वापस नहीं लिया तो हम मोदी रोल बैक का नारा देंगे. सवर्ण समाज बीजेपी की सरकारों को मजा चखाने का काम करेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    विकसित ग्राम से विकसित भारत की आधारशिला बनेगा VB-GRAM G, एक जुलाई से देशभर में होगा लागू : राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान

    May 13, 2026

    मोस्ट वांटेड बेला अरेस्ट, 15 कमांडर सरेंडर के मूड में, 1 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा की बढ़ी मुश्किलें

    May 13, 2026

    जिला अस्पताल में डॉक्टर और अटेंडर के बीच विवाद, कमरे में बनाया बंधक तो युवक ने की आत्महत्या की कोशिश

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.