Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘तेजस कार्यशाला’ का सफल आयोजन-स्टार्टअप इंडिया से युवाओं को मिली नई दिशा, स्थानीय उत्पादों और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा
    • बारिश के साथ दिखने लगा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर
    • हाई-प्रोफाइल शादी:टेलर स्विफ्ट की शादी में ‘TT’ गिफ्ट बॉक्स के अंदर निकली ऐसी लग्जरी चीजें, हर तरफ हो रही चर्चा…
    • वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता-नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
    • 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    • हिंदू धर्म उदार, ईसाई नहीं है अमेरिकी महिला…थलपति विजय सरकार को मद्रास हाईकोर्ट की बड़ी नसीहत
    • माचा चाय का कमर्शियल उत्पाद करने वाला भारत का पहला राज्य बना असम
    • बंगाल में ममता को बड़ा झटका, एक महीने में दिया प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»कुत्तों ने चार वर्षीय बच्चे पर हमला, बालक के हाथ पर काटा और सिर की चमड़ी नोंच ली…
    मुख्य समाचार

    कुत्तों ने चार वर्षीय बच्चे पर हमला, बालक के हाथ पर काटा और सिर की चमड़ी नोंच ली…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    angry dog with bared teeth
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बीकानेर। चार साल का मासूम पहली बार स्कूल पहुंचा। बड़े भाई की उंगली थामे इस मासूम को पहले ही दिन ऐसी पीड़ा झेलनी पड़ी कि स्कूल जाने की खुशियों की जगह चीखों में बदल गईं। घटना श्रीडूंगरगढ़ के ऊपनी गांव में सरकारी विवेकानंद मॉडल स्कूल की है। स्कूल में दो कुत्तों ने चार वर्षीय रामनाथ पर हमला कर दिया। बालक के हाथ पर काटा और सिर की चमड़ी नोंच ली। एक कान पर भी कुत्तों ने काट लिया। बच्चे की चित्कार सुनकर स्कूल में मौजूद शिक्षक व अन्य दौड़े और इस बच्चे को कुत्तों के चंगुल से मुक्त कराया।

    परिजन इस बच्चे को बीकानेर के पीबीएम चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में भर्ती किया गया है। ट्रोमा सेंटर के सीएमओ डॉ. एलके कपिल के मुताबिक बच्चे के सिर की लगभग पूरी चमड़ी कुत्तों ने नोच ली। एक कान भी काट खाया। कंधे, मुंह, गले, हाथ, पैर और पीठ पर दांत व नाखून के गहरे घाव हैं। घाव को भरने में करीब तीन सप्ताह का समय लगेगा। जबकि सिर की चमड़ी को पूरी तरह ठीक होने में एक साल से अधिक समय लग सकता है। बच्चे को विशेष देखभाल की आवश्यकता रहेगी। संक्रमण का खतरा बना रहेगा।

    विवेकानंद मॉडल स्कूल शिक्षा विभाग ने आधुनिक सुविधाओं से युक्त अन्य सरकारी स्कूलों के लिए मॉडल के रूप में विकसित किए है। जबकि इस मॉडल स्कूल की हालत यह है कि स्कूल की चारदीवारी भी इतनी छोटी है कि कुत्ते दीवार फांदकर घुस जाते है। ऊपनी स्कूल की इस घटना पर ग्रामीणों ने रोष जताया है। ग्रामीणों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए बच्चों की पुख्ता सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

    जिला शिक्षा अधिकारी किशनदान चारण ने बताया कि विवेकानंद मॉडल स्कूल में घटना हुई है। इस स्कूल की चारदीवारी छोटी होने से कुत्ते घुस गए थे। पोषाहार के समय कुत्ते घुस जाते है। घटना को गंभीरता से लिया गया है। स्कूलों में कुत्तों को हटाने के लिए पहले भी आदेश जारी किए हुए है।

    अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी शिवशंकर चौधरी को अस्पताल भेजा गया है। हालांकि इस बच्चे का नामांकन स्कूल में नहीं था, यह बड़े भाई के साथ स्कूल आ गया था। परन्तु घटना स्कूल परिसर में हुई है, ऐसे में किसी भी स्कूलों में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो, इसके लिए कदम उठाए जा रहे है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    हिंदू धर्म उदार, ईसाई नहीं है अमेरिकी महिला…थलपति विजय सरकार को मद्रास हाईकोर्ट की बड़ी नसीहत

    July 4, 2026

    रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी और उसकी बेटी का शव संदिग्ध हालत में घर में मिला

    July 4, 2026

    चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

    July 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.