Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने अनोखे फैशन सेंस को लेकर चर्चा उर्वशी रौतेला
    • विकसित ग्राम से विकसित भारत की आधारशिला बनेगा VB-GRAM G, एक जुलाई से देशभर में होगा लागू : राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान
    • सूरजपुर के सुखदेवपुर में पुल टूटने से कोयला परिवहन ठप ,300 ट्रकों की आवाजाही रुकी,दर्जनों गांवों का संपर्क कटा…
    • Chhattisgarh बड़ी कार्रवाई : रायगढ़ में IPL सट्टा और हवाला नेटवर्क का खुलासा, 1 करोड़ से अधिक नकदी जब्त…
    • रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने एसपी से दर्ज कराई शिकायत…
    • “हर घर पहुँचा जीवनदायी जल : चिन्ताटोकामेटा में जल जीवन मिशन बनी बदलाव की मिसाल”
    • मोस्ट वांटेड बेला अरेस्ट, 15 कमांडर सरेंडर के मूड में, 1 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा की बढ़ी मुश्किलें
    • उत्तराखंड में राशन कार्ड धारकों के लिए e-KYC अनिवार्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»IND vs ZIM : भारत को सुधारना होगा नेट रन रेट, टूर्नामेंट में बने रहने के लिए बड़ी जीत की जरुरत
    खेल

    IND vs ZIM : भारत को सुधारना होगा नेट रन रेट, टूर्नामेंट में बने रहने के लिए बड़ी जीत की जरुरत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 48वां मुक़ाबला भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज खेला जाएगा। सुपर 8 का यह मुक़ाबला चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में उतरा गत चैम्पियन भारत ‘करो या मरो’ स्थिति में फंस गया है और सेमीफाइनल की अपनी उम्मीदों के लिए उसे गुरूवार को जिम्बाब्वे को हर हाल में हराना होगा।

    भारत को इस मैच में सुधारना होगा नेट रन रेट

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले सुपर 8 मुक़ाबले में भारत को 76 रन की हार का सामना करना पड़ा था। जिस वजह से टीम का नेट रन रेट -3.800 हो गया है। यही वजह है कि जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला सिर्फ ‘करो या मरो’ वाला मैच नहीं है, बल्कि इस मैच में टीम को नेट रन रेट सुधार पर भी ध्यान देना होगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि टीम इंडिया को अपना नेट रन रेट प्लस में लाने के लिए जिम्बाब्वे पर कितनी बड़ी जीत दर्ज़ करनी होगी।

    अगर भारत पहले बल्लेबाजी करे तो 77 रन से जीत जरूरी

    अगर भारत पहले बल्लेबाजी करता है, तो उसे कम से कम 77 रन से जीत दर्ज करनी होगी, ताकि उसका नेट रन रेट पॉजिटिव हो सके।

    • अगर भारत 170 बनाता है, तो जिम्बाब्वे को 92 या उससे कम पर रोकना होगा।
    • अगर भारत 180 बनाता है, तो जिम्बाब्वे 103 या उससे नीचे सिमटना चाहिए।
    • अगर भारत 190 बनाता है, तो जिम्बाब्वे 113 या उससे कम पर आउट होना चाहिए।
    • अगर भारत 200 बनाता है, तो जिम्बाब्वे को 123 या उससे नीचे रोकना होगा।

    भारत लक्ष्य का पीछा करने पर चुनौती बढ़ जाएगी

    चेज़ करते समय समीकरण पूरी तरह बदल जाता है। 16-17 ओवर में सामान्य जीत नेट रन रेट सुधार सकती है, लेकिन उसे तुरंत पॉजिटिव में ले जाना शायद संभव न हो। नेट रन रेट को शून्य से ऊपर ले जाने के लिए भारत को लगभग एकतरफा अंदाज में मैच खत्म करना होगा, यानी 10 से 12 ओवर के भीतर लक्ष्य हासिल करना होगा।

    • अगर जिम्बाब्वे 140 बनाता है, तो भारत को यह लक्ष्य करीब 10.4 ओवर में चेज़ करना होगा।
    • अगर जिम्बाब्वे 160 बनाता है, तो भारत को यह लक्ष्य लगभग 11.2 ओवर में हासिल करना होगा।
    • अगर जिम्बाब्वे 180 बनाता है, तो भारत को यह लक्ष्य करीब 11.4 ओवर में पाना होगा।
    • अगर जिम्बाब्वे 200 बनाता है, तो भारत को यह लक्ष्य लगभग 12.1 ओवर में हासिल करना होगा।

    भारत का जिम्बाब्वे के खिलाफ रिकॉर्ड

    नॉकआउट में पहुंचने के लिए भारत सुपर-8 के अपने अंतिम दोनों मुकाबलों को बड़े अंतर से जीतने के साथ चाहेगा कि दक्षिण अफ्रीका अपने अगले दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज करे। भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक कुल 13 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 10 मैच जीते, जबकि जिम्बाब्वे ने 3 मुकाबलों को अपने नाम किया। इनमें एक मैच विश्व कप में खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने 71 रन से जीता था। जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ भारत में कभी कोई टी20 मैच नहीं खेला है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    क्या मैदान पर होगी एमएस धोनी की वापसी? LSG के खिलाफ मैच से पहले बड़ा अपडेट आया सामने

    May 13, 2026

    रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला प्लेऑफ की जंग में आमने-सामने RCB और KKR

    May 12, 2026

    दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराया

    May 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.