Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • NEET 2026 रद्द होने पर शिक्षा मंत्री का अजीब बयान, ‘इसमें क्या बड़ी बात है?’
    • राज्यपाल डेका व आचार्य बाजपेयी के बीच उच्च शिक्षा के समग्र विकास पर चर्चा…
    • अजित पवार के विमान का हादसा, उसी इलाके में फिर हुआ प्लेन क्रैश!
    • सालों तक यात्रियों को मंजिल तक पहुंचाने वाली ट्रेन, आखिर कब हो जाती है रिटायरमेंट…
    • सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी…
    • विजय थलापति के CM बनने पर Rajinikanth का रिएक्शन हुआ वायरल
    • परमाणु ऊर्जा से चलेगा ट्रंप के सम्मान में बनाया जा रहा जंगी जहाज, अत्याधुनिक हथियारों से होगा लैस
    • अधिक मास 17 मई से शुरू, इन कामों से करें परहेज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»टूरिस्ट बस से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौत, युवती गंभीर
    मुख्य समाचार

    टूरिस्ट बस से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौत, युवती गंभीर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देहरा। एनएच-503 पर देहरा के 132 केवी सब स्टेशन के समीप एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा देहरा हनुमान चौक से धर्मशाला-कांगड़ा मार्ग की ओर जाते समय हुआ। जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं से भरी एक नई टूरिस्ट बस सोलन से ज्वालामुखी मंदिर दर्शन के बाद माँ बगलामुखी मंदिर जा रही थी। इसी दौरान धर्मशाला-कांगड़ा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक बस से जा टकराई।

    बस के ड्राइवर साइड अगले टायर से टकराकर बाइक नीचे आ गई जबकि चालक सड़क पर गिरा। बाइक के पीछे बैठी युवती उछलकर नाली में जा गिरी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

    बस चालक पंकज ने बताया कि बाइक अत्यधिक तेज गति में थी और ओवरटेक करने के प्रयास में सीधी बस से टकरा गई। हादसे के तुरंत बाद पुलिस और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गई। घायल युवती को 108 एम्बुलेंस की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा।

    देहरा पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू करवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक मृतक युवक और घायल युवती की पहचान नहीं हो पाई थी। दोनों कहां के रहने वाले थे और कहां जा रहे थे, इसका पता लगाया जा रहा है। बाइक का नंबर HP-55 C 9749 बताया जा रहा है।

    उल्लेखनीय है कि इसी सड़क पर यह दूसरा बड़ा हादसा है। कुछ दिन पहले खबली दोसड़का के पास एक बाइक पेड़ से टकरा गई थी, जिसमें बाइक चला रहे 17 वर्षीय स्कूली छात्र की दर्दनाक मौत हो गई थी। लगातार हो रहे हादसों से क्षेत्रवासियों में रोष है और वे इस मार्ग पर यातायात नियमों के सख्ती से पालन और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। देहरा पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    NEET 2026 रद्द होने पर शिक्षा मंत्री का अजीब बयान, ‘इसमें क्या बड़ी बात है?’

    May 13, 2026

    शादी के 3 महीने बाद ही मोनिका ने लगा लिया मौत को गले,वीडियो में कहा मर्जी से दे रही हु जान…

    May 13, 2026

    बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या, अंधविश्वासमें न पड़ें ग्रामीण-डॉ दिनेश मिश्र

    May 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.